
सैसमंग गैलेक्सी नोट 8 के बाद से ही नोट 9 को लेकर चर्चा जारी थी और बीच—बीच में इसके काफी लीक भी आए थे। वहीं 91मोबाइल्स द्वारा इस फोन का रेंडर वीडियो और फोटो भी शेयर किया गया था। अब एक बार फिर से सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को लेकर खबरें आने लगी हैं। आज इस फोन को यूएस फेडरल कम्यूनिकेशंस कंमीशन (एफसीसी) पर लिस्ट किय गया है। इस साइट पर फोन को एसएम—एन960एफ नाम से लिस्ट किया गया है। इस नाम से पहले भी यह फोन गीकबेंच पर आ चुका है। ऐसे में यह स्पष्ट हो गया है कि कंपनी गैलेक्सी नोट 9 को लेकर बड़ी तैयारी कर रही है।
हालांकि एफसीसी पर फोन के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं दिए गए हैं लेकिन ब्लूटूथ, वाईफाई, एनएफसी सहित दूसने नेटवर्क इन्फॉर्मेशन को देखा जा सकता है। इस खबर को सबसे पहले फोनअरिना ने किया है। दी गई जानकारी के अनुसार यह भले ही यह यूएस में लिस्ट हुआ हो लेकिन यह फोन यूएस वेरियंट नहीं होगा। पिछले साल भी लॉन्च गैलेक्सी नोट8 का एन950एफ मॉडल इंटरनेशनल वेरियंट था जो यूएस में लॉन्च नहीं हुआ था। सभी जियो यूजर्स के लिए यह ट्रिक है बड़े काम की

वहीं एफसीसी पर फोन के कुछ दूसरे मॉडल भी हैं जिनमें एसएम—एन960एक्स और एसएम—एन960एफ/डीएस भी है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फोन में आपको डुअल सिम वेरियंट देखने को मिल सकता है। 8जीबी रैम और नॉच डिसप्ले वाला असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड कल हो रहा है भारत में लॉन्च

अब तक मिली जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को सितंबर में ग्लोबल लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन भी 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली क्यूएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। हालांकि इस बार बेज़ल कम होने की संभावना है। गैलेक्सी नोट 9 में आपको 6.3-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है जो नोट 8 की तरह ही कर्व्ड होगा।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 और एक्सनोस 9810 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही आपको 6जीबी रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है। फोन में 3,850 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है और भी नोट 8 की तरह डुअल कैमरा सेटअप के साथ होगा। हालांकि इस बार कहा जा रहा है कि फसनलॉक और आइरिस स्कैनर पहले से ज्यादा बेहतर होगा।


















