
आप बेहतर स्पेसिफिकेशन और फीचर देखकर फोन ले तो लेते हैं लेकिन कई बार आपको महसूस होता है कि आपका फोन धीमा हो गया है। उस वक्त कुछ लोग आपको कैशे मैमोरी क्लिक करने और मैमोरी खाली करने की सलाह देंगे। मगर इससे भी आपको कोई ज्यादा फर्क दिखाई नहीं देता। आप फोन को स्वाइप करते हैं तो लगता है कि यह थोड़ा अटक रहा है। होम स्क्रीन पर भी आपको टच का बेहतर रिस्पॉन्स नहीं मिलता। तकनीकी भाषा में इसे लैग कहते हैं। आप एंडरॉयड फोन में एक ट्रिक्स से इस समस्या का समाधान कर सकते हैं।
एंडरॉयड स्मार्टफोन में लैग को कस्टमाइजेशन में कुछ बदलाव कर दूर किया जा सकता है। अर्थात आपको स्टॉक फीचर्स में थोड़ा बदलाव करना है। आप फोन के अनिमेशन लेंथ को बदलकर या फिर एनिमेशन को डिसेबल कर इस लैग को खत्म कर सकते हैं। इस फीचर को एंडरॉयड फोन में एनिमेशन स्केल भी कहा जाता है। हालांकि एंडरॉयड स्मार्टफोन में यह फीचर थोड़ा छुपा हुआ है और इसका उपयोग करने के लिए पहले डेवलपर्स आॅप्शन को आॅन करना होगा।
करें डेवलपर्स आॅप्शन आॅन

एंडरॉयड स्मार्टफोन में डेवलपर्स आॅप्शन को आॅन करने के लिए सबसे पहले
1. आपको फोन की सेटिंग में जाना है और अबाउट फोन का चुनाव करना है।
2. अबाउट फोन में थोड़ा नीचे स्कॉल करेंगे तो बिल्ट नंबर का विकल्प मिलेगा।
3. उस बिल्ड नंबर पर जब आप 6-7 बार क्लिक करेंगे तो सक्रीन पर आपको मैसेज डेवलपर्स आॅप्शन आॅन होने का मैसेज आएगा।
4. अब आपको फिर से बाहर सेटिंग में आना है जहां आपको डेलवपर्स आॅप्यशन का विकल्प मिलेगा।
एनिमेशन स्केल करें डिसेबल

एनिमेशन स्केल को डिसेबल करने के लिए आपको सबसे पहले
1. डेवलपर्स आॅप्शन में जाना है और डेवलपर्स आॅप्शन को आॅन करना है।
2. इसे आॅन करने के साथ ही नीचे ढेर सारे आॅप्शन आ जाएंगे। थोड़ा नीचे स्क्रॉल करेंगे तो आपको एनिमेशन ड्यूरेशन स्केल का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक कर देना है।
3. इसमें विंडोज एनिमेशन स्केल, ट्रांजिशन एनिमेशन स्केल और एनिमेशन ड्यूरेशन स्केल मिलेगा।
4. आपको बारी—बारी से तीनों स्केल में जाकर स्क्रीन एनिमेशन को बदल देना है या फिर आॅफ कर देना है।
इसके साथ ही आपके फोन में लैग की समस्या का समाधान हो जाएगा।


















