
व्हाट्सऐप भारत में सबसे ज्यादा यूज़ की जाने वाली मैसेंजिंग ऐप बन चुकी है। सिर्फ युवा वर्ग ही नहीं बल्कि स्कूली बच्चों से लेकर घर में रहने वाली महिलाएं भी व्हाट्सऐप का मजे से यूज़ कर रही है। सगे-संबंधियों व दोस्तों से जुड़े रहने के साथ ही व्हाट्सऐप ग्रुप्स के माध्यम से लोग अनेंको सुविधा पा रहे हैं। व्हाट्सऐप के यही ग्रुप्स आज कई तरह का मीडिया कन्टेंट भी शेयर करते हैं, इनमें पोर्नोग्राफी, मिसलिडिंग वीडियोज़ व फोटोज़, आॅब्सीन मैसेज यानि घृणित संदेश इत्यादि शामिल होते हैं। पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही है कि व्हाट्सऐप पर अब तीन टिक आने शुरू हो जाएंगे और इनमें यह तीसरा टिक आ गया तो मतलब आपके मैसेज को सरकार ने भी पढ़ लिया है।
क्या आपको भी ऐसा कोई मैसेज मिला है या फिर आपने कहीं पर ऐसी ही कोई खबर पढ़ी या सुनी है ? सबसे पहले तो आपको बता दें कि आखिर यह माजरा है क्या। ये तीन टिक किस लिए होंगे और व्हाट्सऐप में क्या काम करेंगे।

सिंगल टिक
जब आप किसी भी व्यक्ति को कोई मैसेज भेजते हैं तो उसमें सबसे पहले सिंगल टिक आता है। सिंगल टिक आने का मतलब कि आपकी तरफ से मैसेज चला गया है।
डबल टिक
जैसे ही भेजे गए मैसेज पर सिंगल टिक के बाद डबल टिक आ जाए तो मतलब आपके द्वारा भेजा गया मैसेज दूसरे व्यक्ति के पास उसके मोबाइल में पहॅुंच चुका है।
जियो के सिर सजा एक और ताज, जियोफोन बना सबसे ज्यादा बिकने वाला फीचर फोन
दो ब्लू टिक
डबल टिक ब्लू यानि नीले हो जाते हैं तो मलतब जिस व्यक्ति को अपने मैसेज भेजा है उसने आपका भेजा गया मैसेज पढ़ लिया है। हां अगर ब्लू टिक के बाद भी आपको रिप्लाई न मिले तो समझ लीजिए सामनें वाला बंदा आपको इग्नोर मार रहा है।

तीन टिक
यहां से मामला कुछ पेचिदा हो जाता है। चर्चा है कि आपके द्वारा भेजे गए मैसेज में अगर तीन टिक आ गए तो समझ लीजिए आपका मैसेज सिर्फ आपके दोस्त या रिश्तेदार ही नहीं बल्कि हमारी गर्वमेंट यानि सरकार के पास भी पहॅुंच गया है। और इन 3 टिक में से सभी टिक ब्लू हो गए तो समझो आपका भेजा गया मैसेज सरकार ने भी पढ़ लिया।
भारत आ गया 4 कैमरे वाला यह पावरफुल स्मार्टफोन, 6जीबी रैम के साथ चलता है सबसे ताकतवर चिपसेट पर
दो ब्लू और एक रेड टिक
आपने जो मैसेज भेजा है उस पर दो ब्लू टिक आ गए तथा एक टिक रेड यानि लाल हो गया तो खतरे की घंटी बज गई। खबर फैल रही है कि यदि तीसरा टिक रेड हो गया तो समझो सरकार को आपका मैसेज आपत्तिजनक लगा है। सरकार आपके मैसेज को समाज के लिए खतरा मान रही है तथा आपके कर्मो की सजा देने के लिए आपको पुलिस से गिरफ्तार कराने वाली है।
व्हाट्सऐप पर अब तक आपको भी यह सनसनीखेज़ खबर मिल चुकी होगी और शायद आपने भी समाजसेवा के नाम पर यह संदेश 4-5 लोगों को चिपका डाला होगा। आप इस खबर को लेकर कुछ ज्यादा ही सीरियस हों उससे पहले हम आपको बता देते हैं कि तीन टिक वाला यह मैसेज और इससे जुड़ी खबर पूरी तरह से गलत है।

जी हां, न तो व्हाट्सऐप की ओर से ऐसा कोई फीचर अपडेट किया गया है और न ही सरकार ऐसा कोई नया नियम निकाल कर लाई है। व्हाट्सऐप में न तो किसी मैसेज पर तीन टिक आने वाले हैं और न ही सरकार आपके निजी मैसेज को ऐसे सरेआम एक्सेस करने वाली है।
तीन टिक वाली इस खबर को झूठी जानकर शायद बहुत से लोगों को खुशी मिले। लेकिन 91मोबाइल्स का आग्रह है कि देश के किसी भी नागरिक को तकनीक व इंटरनेट के जरिये किसी भी ऐसे मैसेज या मीडिया कंटेंट को शेयर नहीं करना चाहिए जो सामाजिक दृष्टि से गलत हो और किसी भी व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहॅुंचाए। सोशल मीडिया प्लेटफार्म का यूज़ ज्ञानवर्धन के लिए तो किया जाए लेकिन झूठी व भ्रामक अफवाहों के लिए नहीं।


















