
सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज़ के आगामी फोन एस8 को लेकर चर्चाओं का बाजार शुरू से ही गर्म है। गैलेक्सी एस8 के डिजाईन को लेकर अब तक जहां यह कहा जा रहा था कि एस7 की तरह यह भी फ्लैट तथा कर्व्ड डिस्प्ले के साथ दो वेरिएंट में लॉन्च होगा। वहीं अब ताजा लीक में यह बात सामने आई है कि यह फोन फ्लैट डिस्प्ले में न होकर सिर्फ कर्व्ड-ऐज डिजाईन में ही लॉन्च होगा।
कोरिया हैराल्ड में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एस8 में डुअल कर्व्ड-ऐज स्क्रीन के साथ ही लॉन्च किया जाएगा। पहले हुए लीक को गलत साबित करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन के दोनों वेरिएंट की स्क्रीन का साईज़ अलग अलग होगा। रिपोर्ट में एक वेरिएंट की स्क्रीन का साईज़ जहां 5.7-इंच बताया गया है। वहीं दूसरे वेरिएंट में 6.2-इंच की डिस्प्ले दी गई है। गैलेक्सी एस8 बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ 90:1 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो का होगा।

फ्लैट डिस्प्ले की बजाय कर्व्ड-ऐज स्क्रीन के साथ एस8 को लॉन्च करने के सैमसंग के फैसले के लेकर टेक्नों जगत के समीक्षकों की विभिन्न प्रतिक्रियाऐं सामने आ रही है। इनका कहना है कि स्मार्टफोन यूजर्स के बीच डुअल कर्व्ड-ऐज को खासा पसंद नहीं किया गया है। क्योकि कई बार फोन को हाथ में पकड़े भर रहने से भी फोन की साईड ऐज स्क्रीन टच हो जाती थी। ऐसे में 5.5-इंच से बड़ी स्क्रीन होने के साथ ऐसी डिस्प्ले में समस्या सामने आ सकती है।
जल्द लॅन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017)
सैमसंग गैलेक्सी एस8 की डिस्प्ले के बारे में बताया जाए तो इसमें क्वॉड एचडी रेज्यूलेशन की स्क्रीन होगी जिसमें आरजीबी सुपर एमोलेड पैनल होगा। इसलिए यह कहा जा सकता है कि फोन डिस्प्ले अधिक शार्प तथा हायर पिक्चर क्वालिटी वाली होगी। फोन की स्क्रीन पर अन्य फोन की अपेक्षा मोटी भी बताई जा रही है जो इसे किसी भी तरह की डैमेज से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करेगी।


















