
दो दिन पहले ही लेनोवो के आगामी स्मार्टफोन ज़ेड5एस का मीडिया इन्वाईट लीक हुआ था, जिससे पता चला था कि लेनोवो अगले माह ही इस स्मार्टफोन को टेक मंच पर पेश करने वाली है। कपंनी की ओर से हालांकि अभी तक ज़ेड5एस स्मार्टफोन के लॉन्च व इसकी स्पेसिफिकेशस से जुड़ी कोई भी घोषणा नहीं की गई है लेकिन एक ताजा लीक में लेनोवो ज़ेड5एस की रियल ईमेज सामने आ गई है। लेनोवो ज़ेड5एस की ईमेज लीक होने यह स्पष्ट हो गया है कि कंपनी अपने इस फोन को इन-डिसप्ले सेल्फी कैमर के साथ लॉन्च करेगी।
लेनोवो ज़ेड5एस की फोटो को चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर किया गया है। वेईबो पर लेनोवो ज़ेड5एस की दो फोटो शेयर हुई है तथा दोनों में ही फोन का फ्रंट पैनल दिखाया गया है। इनमें से एक फोटो में फोन का सेटिंग मेन्यू भी खुला हुआ है जिससे लेनोवो ज़ेड5एस के सॉफ्टवेयर से जुड़ी कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी पता चली है। फोटो लीक होने से यह साफ हो गया है कि लेनोवो ज़ेड5एस का फ्रंट कैमरा फोन डिसप्ले के अंदर दिया जाएगा।

लेनोवो ज़ेड5एस का फ्रंट पैनल पूरी तरह से बेजल लेस दिखाया गया है तथा इसके चारों ओर बेहद हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। ज़ेेड5एस में कोई नॉच नहीं दी गई है। फोन के डिसप्ले पर ही उपर की ओर छोटा से छेद दिया गया है और इसी छेद में असूस ने सेल्फी कैमरा फिट किया हुआ है। यह सेल्फी कैमरा फोन बॉडी से अलग पूरी तरह से फोन की डिसप्ले पर ही दिया गया है। इस सेल्फी कैमरे चारों ओर फोन की स्क्रीन देखी जा सकती है।

ज़ेड5एस के किनारें राउंड ऐज़ वाले हैं तथा फोटो में फोन का फ्रेम ग्लॉसी ब्लैक टाईप का नज़र आया है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन भी दिया गया है। टेना की लिस्टिंग की बात करें तो वहां लेनोवो ज़ेड5एस को 6.2-इंच की डिसप्ले से लैस बताया गया था तथा फोन को डायमेंशन 156.7×74.5×7.8एमएम था। टेना की लिस्टिंग में लेनोवो ज़ेड5एस को डुअल सिम व डुअल स्टेंडबॉय फीचर से लैस बताया गया था । वहीं फोन में 4जी वोएलटीई के साथ ही 3210 एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात भी टेना की लिस्टिंग में सामने आई थी।
5,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम पर लॉन्च होगा असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2
लेनोवो ने अब तक ज़ेड5एस के लॉन्च की डेट आॅफिशियल नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले कुछ ही दिनों में कंपनी ज़ेड5एस की लॉन्च तारीख से पर्दा उठा देगी। वहीं यह बात पहले ही सामने आ चुकी है कि लेनोवो का यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा से लैस होगा। बहरहाल लेनोवो ज़ेड5एस की स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी इंतजार किया जा रहा है।





















