लॉन्च से पहले वीवो नेक्स2 की पिक्चर और वीडियो हुई लीक, देखें कितना स्टाइलिश है यह फोन

Join Us icon

पिछले साल वीवो ने नेक्स फोन मॉडल को पेश किया था​ जिसमें स्लाइड आउट कैमरा दिया गया था। इस फोन की काफी चर्चा थी। वहीं अब कंपनी इसका नया संस्करण लाने वाली है। हालांकि अब तक नाम नहीं बताया गया है लेकिन लीक में इसे नेक्स 2 कहा गया है। हाल में ही वीवो ने अपने वेबसाइट पर इस फोन के कुछ वीडियोज़ शेयर किए हैं जिनमें सामने से फोन को देखा जा सकता है। खबर है कि इस फोन को 11 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। वहीं लॉन्च से पहले आज वीवो नेक्स2 की लाइव इमेज लीक हो गई है और आप इसके लुक को देख सकते हैं।

हमें यह फोन चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वेईबो पर मिला है। इसमें आप स्पषट रुप से देख सकते हैं कि वीवो नेक्स2 में डुअल स्क्रीन दिया गया है। वहीं फोन के बेज़ल भी काफी कम हैं। हालांकि पिछले पैनल में दिन कैमरा दिया गया है लेकिन गोल घड़ी के आकार के शेप में डुअल कैमरा उपलब्ध है जबकि एक कैमरा बाहर है। हाल में लॉन्च वीवो के दूसरे फोन की तरह इसमें भी आपको एक्रैलिक डिजाइन देखने को मिलेगा। लीके में दो कलर वेरियंट को दिखाया गया है। एक पर्पल है जबकि दूसरा फिरोजी ब्लू है। साइड पैनल मैटल के हैं। मोटो जी7 स्मार्ट लुक के साथ होगा दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस, लॉन्च से पहले देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

वहीं फोन के मेन स्क्रीन की तरफ ध्यान देंगे तो पाएंगे कि फ्रंट स्क्रीन बैक स्क्रीन की अपेक्षा बड़ी है। वहीं उपर में तो बेज़ल हैं ही नहीं। नीचे में थोड़े नजार आएंगे। हालांकि बता दूं कि इसमें नॉच स्क्रीन नहीं है। ऐसे में आप आशा कर सकते हैं ​कि नेक्ट2 में भी पिछले मॉडल नेक्स की तरह ही पॉप अप सेल्फी कैमरा होगा। फोन के निचले पैनल में यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। वहीं पास में लाउडस्पीकर ग्रिल दिया गया है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि उपरी पैनल में 3.5 एमएम आॅडियो जैक मिलेगा। 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ ओपो आर17, इसमें है ‘वी’ शेप की नॉच डिसप्ले और गोरिल्ला ग्लास 6

vivo-nex-s2

पिछले पैनल पर आते हैं तो बता दूं कि डुअल कैमरा के साथ जो ​तीसरा सेंसर है उसे पी​डीएएफ आॅटो फोकस के लिए उपयोग किया जा सकता है। हालांकि अन्य स्पेसिफिकेशन अभी नहीं हैं। परंतु लीक से जो जानकारी आई है उसके अनुसार वीवो नेक्स 2 में आपको मुख्य स्क्रीन 19.5:9 आसपेक्ट रेेशियो के साथ देखने को मिल सकता है जबकि पिछले पैनल में 16:9 आसपेक्ट रेशियो वाला हैंडसेट हो सकता है। कंपनी इस फोन को 6.69 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है। वहीं यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट आधारित हो सकता है और फोन में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की मैमोरी दी जा सकती है।

Comments are closed.