
जैसा कि हम पहले भी जानकारी दे चुके हैं कि सैमसंग गेलेक्सी एम10 और एम20 नाम से अपने फोन लॉन्च करने वाला है और कंपनी के ये फोन जल्द ही भरतीय बाजार में दस्तक दे सकते हैं। जानकारी के अनुसार कंपनी जनवरी में इन फोंस को लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि सैमसंग द्वारा अब तक इस बारे में कुछ भी कहा नहीं गया है लेकिन 91मोबाइल्स एक्सक्लूसिवली इस बारे में पहले ही जानकारी दे चुका है कि यह फोन मास प्रोडक्शन में जा चुका है। इतना ही नहीं हाल में हमने सैमसंग गैलेक्सी एम20 फ्रंट पैनल और प्राइस की भी जानकारी दी थी। वहीं आज हमें इस फोन का बैक पैनल मिला है। इस पैनल से फोन के बारे में बहुत सी जानकारियां ली जा सकती हैं। एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी एम20 की स्क्रीन पैनल लीक, वाटर ड्रॉप नॉच वाला फोन ला रही है कंपनी

जैसा कि सैमसंग गैलेक्सी एम20 के बैक पैनल में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दाईं ओर उपर में डुअल कैमरा सेटअप के लिए खांचा दिया गया है। उसके नीचे ही फ्लैश के लिए स्थान उपलब्ध है। फोन के पिछले पैनल में ओवल स्टाइल में फिंगरप्रिंट स्कैनर के लिए स्थान उपलब्ध है। एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 का निर्माण नोएडा फैक्ट्री में हुआ शुरू, जल्द ही भारत में होंगे लॉन्च

सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि जहां सैमसंग गैलेक्सी ए8एस में से कंपनीने 3.5एमएम आॅडियो जैक हटा दिया है वहीं इस फोन में आपको मिलेगा। साथ ही नीचले पैनल में लाउडस्पीकर उपलब्ध है। सैमसंग फैंस के लिए अच्छी बात यह कही जा सकती है कि कंपनी ने इसमें यूएसबी टाइप सी दिया है। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी हो।
जैसा कि हम पहले ही खुलासा कर चुके हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एम20 का प्राइस भी काफी अग्रेसिव होने वाला है। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार कंपनी डुअल कैमरा, नॉच डिसप्ले, यूएसबी टाइप सी और बड़ी स्क्रीन वाले फोन को कम बजट में पेश करने वाली है। कुछ दिन पहले ही हमनें खबर दी थी कि यह फोन 15,000 रुपये से भी कम के बजट में आएगा। एक्सक्लूसिव: बेहद ही सस्ती होगी सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20, शुरुआती कीमत होगी 10,000 रुपये से भी कम
गीकबेंच पर सैमसंग गैलेक्सी एम20 को मॉडल नंबर एसएम-एम205एफ के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन सैमसंग के ही एक्सनोस 7885 पर आधारित है और इसमें 1.5गीगाहट्र्ज प्रोसेसर क्लाक स्पीड अंकित किया गया है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लिस्ट किए गए फोन में 3जीबी की रैम मैमोरी दी गई है।
इसी तरह यदि गैलेक्सी एम10 की बात करें तो अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस फोन मे भी आपको 3जीबी रैम मैमोरी देखने को मिलेगी। हालांकि यह फोन एक्सनोस 7870 चिपसेट पर आधारित होगा।
जहां तक इन फोंस के लॉन्च की बात है तो अब तक मिली जानकारी के अनुसार कंपनी इसे नए साल के शुरुआत में ही पेश कर सकती है और हो सकता है कि इसकी शुरुआत भारत से ही हो।



















Comments are closed.