सस्ते रियलमी ए1 में होगा प्रीमियम वाटर ड्रॉप नॉच, जल्द ही लॉन्च होने वाला है यह दमदार फोन

Join Us icon

रियलमी ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में बजट कैटगरी के अंदर यू1 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, पिछले हफ्ते खबर आई थी, जिसमें पता लगा था कि कंपनी एक और स्मार्टफोन को लाने की तैयारी कर रही है। इस हैंडसेट को भी कंपनी बजट कैटगरी के अंदर पेश कर एक बार फिर शाओमी के स्मार्टफोन्स को टक्कर देगी। सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी इस नए फोन को रियलमी ए1 नाम से लॉन्च कर सकती है। वहीं, अब ए1 का एक रेंडर सामने आया है, जिसमें डिवाइस का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

गिजचाइना की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन को साल 2019 के शुरुआत में पेश कर सकती है। वहीं, डिवाइस को रियलमी सी1 और रियलमी यू1 के बीच में पेश किया जाएगा। अगर बात करें लीक रेंडर की तो कंपनी रियली ए1 को पुराने रियलमी के डिजाइन की तर्ज पर पेश कर सकती है। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच होगा औ साइड में बेजल्स होंगे। वहीं, डिवाइस में डुअल कैमरा सेटअप और बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर प्लेस्ड होगा।

शाओमी की टक्कर में रियलमी ला रही है एक और सस्ता स्मार्टफोन

कम कीमत में पेश किए जाने वाले रियलमी ए1 को कंपनी मीडियाटेक हेलियो पी 70 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी इसमें 2जीबी और 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल स्टोरेज दे सकती है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 4,200एमएएच की बैटरी होगी। वहीं, फोटोग्राफी के लिए 13मेगापिक्सल+2-मेगापिक्सल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ दिया जा सकता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो ऑपरेटिंग सिस्मट पर कार्य करेगी।

6जीबी रैम वाला टेनॉर जी2 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, रियलमी को देगा टक्कर

रियलमी यू1 की बात करें तो यह फोन भारत में 2 वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है। एक वेरिएंट जहां 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। रियलमी ने 3जीबी/32जीबी वेरिएंट को 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है तथा 4जीबी/64जीबी वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये रखी है। रियलमी यू1 शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध है।

Comments are closed.