6जीबी रैम वाला टेनॉर जी2 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, रियलमी को देगा टक्कर

Join Us icon

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न ने स्मार्टफोन बाजार में एंट्री करते हुए नया ब्रांंड टेनॉर बनाया था। टेनॉर ब्रांड के तहत कंपनी द्वारा कम बजट वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए जाते रहे हैं। अगस्त महीने में टेनॉर की ओर से डी2 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा गया था जो 6,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब खबर आ रही है कि टेनॉर जल्द ही अपना एक और नया स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश कर देगी। कंपनी के इस नए फोन को नाम टेनॉर जी2 बताया जा रहा है।

टेनॉर जी2 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया है। गीकबेंच पर फोन को कोडनेम टेनॉर जी2 ही रखा गया है। गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले साल टेनॉर जी स्मार्टफोन लॉन्च किया था और टेनॉर जी2 उसी फोन का उन्नत वर्ज़न है। गीकबेंच की लिस्टिंग ने एक ओर जहां यह साफ कर दिया है कि टेनॉर जी2 को जल्द ही अमेज़न द्वारा क्राफ्टिड कंपनी की ओर से बाजार में उतारा जाएगा वहीं इस लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

tenor g2 10 or g2 listed on geekbench with 6gb ram specifications in hindi

टेनॉर जी2 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गीकबेंच के अनुसार यह फोन 6जीबी की रैम मैमोरी के साथ बाजार में एंट्री लेगा। इस फोन में 14एनएम 1.61गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा जिसके साथ यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं टेनॉर जी2 एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो आधारित होगा। वहीं लीक्स के अनुसार टेनॉर जी2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा।

रेडमी 7 प्रो का रिटेल बॉक्स आया सामने, वॉटरड्रॉप नॉच और 6जीबी रैम के साथ जल्द होगा लॉन्च

लीक के अनुसार टेनॉर जी2 के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर देखने को मिल सकते हैं तथा सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। लीक में बताया गया है कि टेनॉर जी2 को लो बजट सेग्मेंट में ही लॉन्च किया जाएगा। गीकबेंच पर टेनॉर जी2 को सिंगल-कोर में जहां 1329 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 4788 स्कोर दिया गया है।

शाओमी का नया धमाका, 48एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च होगा रेडमी प्रो 2

टेनॉर की ओर से हालांकि अभी तक टेनॉर जी2 को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है ​लेकिन उम्मीद है कि अमेज़न या टेनॉर जल्द ही इस फोन के पर्दा उठाएगी। माना जा रहा है कि टेनॉर जी2 भारत में रियलमी 2 प्रो का कड़ा प्रतिद्वंदी बन सकता है।

Comments are closed.