
पिछले सप्ताह ही खबर आई थी कि ऑनर कम रेंज में अपना नया फोन पेश करने वाला है और आज कंपनी ने इस फोन से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने ऑनर प्ले 8ए के उतारा है। यह कंपनी का कम रेंज का फोन है जिसे फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है लेकिन जल्द ही भारत में भी दस्तक दे सकता है। कुछ दिन पहले इस फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर देखा गया था और उस वक्त ऑनर 8ए कहा गया था लेकिन अब कंपनी ने इसके नाम के साथ ही प्राइस तक की जानकारी दे दी है।
ऑनर प्ले 8ए कम रेंज का फोन है जिसमें आपको सिंगल कैमरा देखने को मिलेगा। फोन की बॉडी प्लास्टिक की बनी है और कंपनी ने मैटल फ्रेम का उपयोग किया है। इसका आकर 156.28 x 73.5 x 8.0एमएमए है जबकि वजन 150 ग्राम। कंपन ने इसे ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रेड सहित तीन रंगों में पेश किया है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की ओर बढ़ें तो यह फोन आपको थोड़ा आकर्षित करेगा। इसमें6.09-इंच की स्कीन है और कंपनी ने वाटर ड्रॉप नॉच का उपयोग किया है। फोन में आपको 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाला एचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगा जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 720 x 1560 पिक्सल है। वहीं खास बात यह है कि कंपनी ने इसे हुआवई के किरीन चिपसेट पर नहीं बल्कि मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ उतारा है। यह फोन हेलियो पी35 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 2.3गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। एक्सक्लूसिव: देखें सैमसंग गैलेक्सी एम20 की लाइव इमेज, जानें कैसा है डिजाइन
ऑनर प्ले 8ए में आपको 3जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिलेगी। हालांकि कंपनी ने इसे दो इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। यह फोन 32जीबी और 64जीबी की स्टोरेज में है। इसके साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इसे इमोशन यूआई 9.0 पर पेश किया है जो कि एंडरॉयड 9 पाई पर रन करता है। 5 हाजर से कम कीमत में लॉन्च हुआ ज़ोलो ईरा 4एक्स स्मार्टफोन, फेस देखकर होगा अनलॉक

कैमरे के बात करें तो फोन में एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। हालांकि बड़ा अपर्चर लो लाइट में भी कारगर होगा। फोन मे पीडीएएफ सपोर्ट है जो फास्ट फोकस के लिए जाना जाता है। वहीं फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल का है जिसे कंपनी ने एफ/2.0 अपर्चर के साथ पेश किया है। 8जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ वीवो नेक्स 2, भारत में भी जल्द हो सकता है लॉन्च
ऑनर प्ले 8ए में 3,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि कंपनी ने फास्ट चार्जिंग की बात नहीं की है लेकिन यह 10 वॉट का चार्जर सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस दिया गाय है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि जहां दूसरे ब्रांड इस रेंज में माइक्रो यूएसबी पोर्ट का उपयोग करते हैं वहीं ऑनर ने यूएसबी टाइप सी के साथ इसे पेश किया है। रही बात कीमत की तो यह लगभग 8,000 से 9,000 रुपये के बीच का है।


















