रिलायंस ने पेश किया जियो ब्राउजर, गूगल क्रोम को देगा टक्कर

Join Us icon

टेलीकॉम इंडस्ट्री और फीचर फोन मार्केट में तहलका मचाने के बाद अब रिलायंस जियो ने एंडॉयड यूजर्स के लिए नया जियोब्राउजर लॉन्च किया है। इस ब्राउजर के पेश किए जाने के बाद माना जा रहा है कि कंपनी गूगल को टक्कर देगी। जियोब्राउजर को लेकर कंपनी का कहना है कि यह काफी फास्ट होगा, जिसका इस्तेमाल करना भी काफी आसान होगा। इस ब्राउजर के बाद एंडरॉयड मोबाइल यूजर्स के पास एक और ऑप्शन एड हो गया है। यह ब्राउजर गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

यह ब्राउजर 8 रिज़नल भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिसमें हिंदी, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलगू, मलयालम, कन्नड और बंगाली शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स लोकल न्यूज कैटगरी में ब्राउजर को कस्टमाइज कर सकते हैं। टेलीकॉम इंडस्ट्री में राज करने वाली जियो का यह ब्रउज़र फिलहाल एंडरॉयड यूजर्स के लिए ही है। फिलहाल इसके आईओसएस डिवाइस में उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ये हैं रिलायंस जियो के लंबी वैलिडिटी वाले प्लान, 999 रुपए से होते हैं शुरू

इस ब्राउजर के ऐप का साइज 3.5एमबी है जो कि गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। खबर लिखते समय इस ब्राउजर के डाउनलोड की संख्या 1 मिलियन से ज्यादा देखी गई थी। इसके अलावा रिलायंस जियो ब्राउजर के प्ले स्टोर पर काफी कमेंट भी मौजूद हैं। इसके अलावा जियो अपने यूजर्स से फीडबैक भी ले रहा है जिससे वह अपने ब्राउजर में और सुधार कर सके।

जियो को हुआ 1 करोड़ का फायदा तो एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को हुआ 90 लाख का नुकसान, जानें क्या है पूरा माजरा

मुकेश अंबानी की मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस जियो को लेकर हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि कंपनी अपनी वीओफाईफाई सर्विस को भी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। खबरों की मानें तो कंपनी ने इसकी टेस्टिंग शुरू भी कर दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने वीओफाई-फाई (वॉयस ओवर वाई-फाई) सर्विस की भारत में टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस नई सर्विस के बाद जियो यूजर्स को बिना एक्टिव सैल्युलर कनेक्टिविटी के वॉयस कॉल करने और इंटरनेट एक्सेस करने की सुविधा मिलेगी। जियो वाई-फाई सर्विस को अभी भारत के चुनिंदा इलाकों में टेस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है।

जिन शहरों में इस सर्विस की टेस्टिंग की जानी है उनमें आंध्र प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। रिलायंस जियो ने ऑफिशियल तौर पर अपनी वीओवाई-फाई सर्विस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी नए साल यानी जनवरी 2019 में यह सर्विस जियो के सभी यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध कर सकती है।