ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध हुआ नोकिया 6.1 प्लस, इसमें है नॉच स्क्रीन और डुअल कैमरा

Join Us icon

पिछले साल अगस्त में नोकिया ने 6.1 प्लस मॉडल को भारत में पेश किया ​था। उस वक्त यह फोन सिर्फ ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध था। परंतु नोकिया के इस फोन को आप ऑफलाइन स्टोर से भी खरीद सकते हैं। आज से यह फोन भारत में ऑफलाइन स्टोर पर आ गया है जहां इसकी कीमत 15,499 रुपये है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है कि 91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेल स्टोर से यह खबर मिली है।

नोकिया 6.1 प्लस के स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.8-इंच की फुलएचडी+ ​डिसप्ले है। कंपनी ने इसे 1080 × 2280 पिक्सल रेज्ल्यूशन के साथ पेश किया है। स्क्रीन के उपर में आपको नॉच देखने को मिलेगा जिस पर कैमरा और सेंसर्स उपलब्ध है। स्क्रैच और खरोंचे से बचाने के लिए नोकिया 6.1 प्लस को 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया है। फोल्डेबल स्क्रीन के बाद सैमसंग ला रहा है चुंबक से जुड़ने वाला डुअल डिसप्ले फोन

नोकिया का यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो के साथ स्टॉक एंडरॉयड पर पेश किया गया है। परंतु कंपनी ने हाल में ही इसके लिए एंडरॉयड 9 पाई का अपडेट दे दिया है। वहीं एक बात और यह फोन गूगल के एंडरॅयडवन इंटीग्रेशन के साथ आता है ऐसे में आपको आगे भी अपडेट मिलेगा। ऑनर 10 लाइट लेटेस्ट एंडरॉयड और इन शानदरा फीचर्स के साथ हुआ पेश, 8 जनवरी को फ्लिपकार्ट पर होगी सेल

नोकिया 6.1 प्लस क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है और फोन में आपको 2.0 गगीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। भारत में यह फोन 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को ही पेश किया है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेटअप 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है जो बैक पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए नोकिया 6.1 प्लस में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। नोकिया 6.1 प्लस के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। नोकिया 6.1 प्लस में 4जी वोएलटीई व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,060एमएएच की बैटरी दी गई है।