एक्सक्लूसिव: हम लेकर आए हैं एलजी जी8 का 360 वीडियो और इमेज, देखें इस स्टाइलिश फोन को

Join Us icon

एलजी जल्द ही अपने वी40 थिंकक्यू स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसे कंपनी अमेजन इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए 20 जनवरी को पेश करेगी। वहीं, इस बीच साउथ कोरियन कंपनी के अपकमिंग फ्लैगशिप डिवाइस को लेकर जनाकारी सामने आ रही है। कपनी द्वारा उम्मीद की जा ही है कि वह एलजी जी8 को अपकमिंग मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्लूसी) 2019 में पेश करसकती है जो कि बर्सिलोना में आयोजित होगा। यह डिवाइस कंपनी द्वारा पिछले साल पेश किए गए जी7 प्लस थिंकक्यू स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

वहीं, अब 91मोबाइल्स ने ऑनलीक्स के साथ साझेदार कर एलजी जी8 की एक्सक्लूसिव वीडियो और तस्वीरों को जारी किया है। इन तस्वीरों और वीडियो से आप स्मार्टफोन के डिजाइन का अंदाजा लगा सकते हैं। आप नीचे दी गई 5के रेंडर गैलरी में एलजी जी8 को देख सकते हैं।


तस्वीरों के अनुसार एलजी जी8 का डिजाइन पुराने वर्जन से ज्यादा अलग नहीं होगा। इसमें भी आपको ग्लास-सेंडविच डिजाइन दिखाई देगा। हालांकि, आप ध्यान से देखेंगे तो इस बार कैमरा मॉड्यूल बैक में हॉरिज़ोंटल प्लेस्ड होगा। इस बार इमें लेज़र ऑटोफोक्स मिस होगा। इसके अलावा रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होगा।

एक नहीं दो स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा एलजी जी8 थिंकक्यू स्मार्टफोन, सैमसंग के मुड़ने वाले फोन की हो सकती है छुट्टी

कैमरा की बात करें एलजी जी8 में डुअल कैमरा मौजूद होगा। यह चौंका सकता है कि आज के समय में कई दूसरी कंपनियां अपने स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा पेश कर रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस स्मार्टफोन में 6.1-इंच डिसप्ले होगा जो कि नॉच के साथ आएगा। वहीं, इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 होगा।

इंडिया में लॉन्च हो रहा है 5 कैमरे वाला एलजी वी40 थिंक, अमेज़न पर होगी सेल


हम तस्वीरों में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, लाउडस्पीकर ग्रिल और 3.5एमएम ऑडियो सॉकेट को बॉटम में देख सकते हैं। वहीं, दाईं ओर पावर बटन और सिम ट्रे मौजूद है। वहीं, लेफ्ट की ओर फोन में वॉल्यूम बटन के साथ गूगल असिस्टेंट बटन होगा। साथ ही फोन के बाईं ओर एक होल होगा जो कि वॉल्यूम बटन के ऊपर होगा।

एलजी जी8 की संभावित स्पेससिफिकेशन्स
एलजी जी8 को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। लीक्स के अनुसार स्मार्टफोन को 5जी सैल्यूलर कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा एक लीक में सामने आया था कि इसमें साउंड ऑन डिसप्ले स्पीकर्स होंगे। वहीं, हमारे सूत्र ऑनलीक्स ने इस बात को कंफर्म भी किया है। जी8 में क्वॉलकॉम का प्लैगशिप स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट होगा। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस डिवाइस को एमडब्लूसी 2019 में पेश किया जा सकता है।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

Comments are closed.