​फोन में थी हिटिंग प्राब्लम तो कंपनी ने किया रिप्लेस, नए फोन में लगी आग

Join Us icon

स्मार्टफोंस में आग लगने की घटनाएं अब नई नहीं रही है। कई स्मार्टफोन ब्रांड और कंपनियां फोन में आग व ब्लास्ट जैसी दुर्घटनाओं का दंश झेल चुकी है। भारत समेत विश्व के अन्य देशों से गाहे बेगाहे इस तरह की खबरें आती रहती है जहां फोन में आग लगती है या ब्लास्ट होता है। ऐसी दुर्घटनाएं सैमसंग व एप्पल जैसे ब्रांड्स की साख पर भी बट्टा लगा चुकी है। वहीं अब एक ताजा मामले में गूगल कंपनी पर भी सवाल खड़ा हो गया है। गूगल के पिक्सल 3 एक्सएल फोन में आग लगने की खबर सामने आई है जिसने पूरे टेक जगत का चौंका कर रख दिया है।

गूगल पिक्सल 3 एक्सएल में आग लगने का यह मामला यूएस के टोरंटो शहर का है। स्मार्टफोन यूजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस दुर्घटना की जानकारी दी है। इस यूजर ने अपने जले हुए फोन की फोटो भी शेयर की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टोरंटो के रहने वाले यूजर ने बताया है कि चार्जिंग के दौरान उनका पिक्सल 3 एक्सएल स्मार्टफोन बेहद ज्यादा गर्म हो गया और कुछ ही देर बाद फोन के धुआं उठाने लगा व उसमें आग लग गई है।

redditors-google-pixel-3xl-catches-fire-toronto-in-hindi

यूजर ने बताया है कि उन्होंन पिक्सल 3 एक्सएल को कमरे में चार्ज पर लगा रखा था। चार्जिंग के दौरान ही उन्हें अहसास हुआ कि उनका फोन गर्म हो रहा है। फोन ठंडा करने के लिए उन्होंने चार्जिंग बंद कर दी तथा फोन से चार्जर अलग कर दिया। लेकिन चार्जिंग से हटाने के कुछ ही क्षणों बाद फोन के धुआं उठने लगा। यूजर से धुआं उठता देख घबराकर फोन को बालकनी से बाहर फेंक दिया। बाहर फेंकने के बाद यूजर ने देखा कि फोन के उठने वाला धुआं बेहद ज्यादा हो गया और फिर अचानक से फोन में आग लग गई।

redditors-google-pixel-3xl-catches-fire-toronto-in-hindi

पिक्सल 3 एक्सएल में आग लगने की इन घटना का ब्यौरा देने के साथ ही यूजर ने दावा किया है कि उन्होंने फोन के साथ मिले ओरिजिनल चॉर्जर का ही यूज़ किया था। इस यूजर ने एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया है कि दुर्घटनाग्रत हुआ उनका पिक्सल 3 एक्सएल स्मार्टफोन उन्होंने कुछ ही महीनों पहले कंपनी से रिप्लेस कराया था। यूजर ने जो पिक्सल 3 एक्सएल फोन खरीदा था, उसमें हिटिंग की समस्या थी और कंपनी ने वह फोन रिप्लेस करके यह नया पिक्सल 3 एक्सएल फोन दिया था।

भारत आ रहा है 48एपमी कैमरा और 6जीबी रैम वाला रेडमी नोट 7, कर देगा सबकी छुट्टी

हैरानी है कि रिप्लेस होने के बाद मिले नए फोन में भी वह समस्या बनी रही और इस तरह की बड़ा हादसा हुआ। बहरहाल गूगल को इस दुर्घटना की जानकारी मिल चुकी है और कंपनी इस मुद्दे पर छानबीन कर रही है। देखना यह है कि पिक्सल 3 एक्सएल जैसे हाईएंड फ्लैगशिप फोन में आग लगने की घटना के बाद कंपनी अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here