
गूगल को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रही है कि कंपनी जल्द ही नए पिक्सल स्मार्टफोन लाने वाली है। गूगल के ये नए पिक्सल स्मार्टफोन पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल के छोटे वर्ज़न होंगे। इन आगामी स्मार्टफोन मॉडल्स को गूगल द्वारा पिक्सल स्मार्टफोन की अपेक्षा कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इन्हें पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल नाम के साथ पेश कर सकती है। आगामी पिक्सल स्मार्टफोन में से एक पिक्सल 3ए एक्सएल को बेंचमार्किंग साइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है, जिससे फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।
गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल के इन नए मॉडल्स को पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। गूगल अपने इन पिक्सल स्मार्टफोंस को मीड रेंज सेग्मेंट में लॉन्च करेगी। गूगल के ये नए फोन कीमत में जहां बेहद कम होंगे वहीं स्पेसिफिकेशन्स के मामले में दमदार होंगे। गूगल की ओर से हालांकि अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल कब तक लॉन्च होंगे लेकिन इनमें से एक फोन को गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है। गीकबेंच की इस लिस्टिंग में फोन का नाम गूगल पिक्सल 3ए एक्सएल बताया गया है।
![]()
पिक्सल 3ए एक्सएल की यह लिस्टिंग कल यानि 28 जनवरी की है। गीकबेंच पर पिक्सल 3ए एक्सएल को 4जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। इस लिस्टिंग से पता चला है कि गूगल पिक्सल 3ए एक्सएल एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा तथा इस फोन में 1.71गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। वहीं गीकबेंच ने साफ कर दिया है कि पिक्सल 3ए एक्सएल क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन चिपसेट दिया जाएगा।
वीवो एक्स25 आया सामने, इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इनविज़िबल सेल्फी कैमरे के साथ होगा लॉन्च
गूगल पिक्सल 3ए एक्सएल को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में जहां 1640 स्कोर दिया गया है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 4973 स्कोर प्राप्त हुआ है। गूगल के आगामी पिक्सल के गीकबेंच पर लिस्ट होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि गूगल जल्द ही पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल से पर्दा उठा देगी और इन्हें टेेक मंच पर पेश कर देगी।


















