वीवो वी11 प्रो, वी11, वाई 71आई और वाई 81आई कीमत हुई कम, जानें क्या है नया प्राइस

Join Us icon

अगर आप नए स्मार्टफोन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है। अब तक कई कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती कर ग्राहकों को कई ऑप्शन दिए हैं। वहीं, कुछ समय पहले वीवो ने अपने कुछ स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती की थी। इस बार फिर कंपनी ने एक साथ चार फोन की कीमत में कमी की है।

91मोबाइल्स को मोबाइल रिटेलर्स से मिली जानकारी के अनुसार वीवो ने वी11, वी11 प्रो, वाई71आई और वाई 81आई की कीमत में कटौती की है। इससे पहले कंपनी ने फ्लैगशिप डिवाइस वीवो नेक्स की कीमत में 5,000 रुपए और वीवो वाई95 स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती की थी।

वीवो वाई 81आई

सबसे पहले बात करते हैं कि वीवो वाई 81आई स्मार्टफोन की। भारतीय बाजार में वीवो वाई81आई को 8,490 रुपए में लॉन्च किया गया था। लेकिन, अब कटौती के बाद इस डिवाइस को 7,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। अगर बात करें इस डिवाइस की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 1520 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ प्लस स्क्रीन दी गई है। इसमें फुलव्यू डिसप्ले 2.0 है। इसका मतलब आपको बेहद कम बेज़ल देखने को मिलेंगे। फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल का है।

वीवो वी11 प्रो पहली झलक: चमकदार डिजाइन, स्टाइलिश नॉच और बेहतरीन सेल्फी बनाता है इसे खास

वीवो वी11

वीवो वी11 की कीमत में कुछ समय पहले 2,000 रुपए की कटौती की गई थी, जिसके बाद डिवाइस 20,990 रुपए में सेल किया जा रहा था। वहीं, अब 1,000 रुपए की कटौती की गई है। डिवाइस अब 19,990 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वीवो 11 लुक व डिजाईन में बड़े वर्ज़न वी11 प्रो जैसा ही है। वीवो वी11 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.3-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन और एंडरॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।

एक्सक्लूसिव : वीवो वी15 प्रो की प्री-बुकिंग होगी 15 फरवरी से शुरू, 32-एमपी सेल्फी और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ होगा लॉन्च

वीवो वी11 प्रो

इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनिंग के साथ आने वाले वी11 प्रो की कीमत में भी कटौती की गई है। वीवो वी11 प्रो को 25,990 रुपए में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इस डिवाइस की कीमत में 2,000 रुपए की कटौती कर दी गई है। कटौती के बाद यह डिवाइस 23,990 रुपए में सेल किया जाएगा। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है जो इसे न सिर्फ मजबूती प्रदान करती है बल्कि छोटे मोटे स्क्रैच से बचाती है। कैमरे की बात करें तो वीवो वी11 प्रो में 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन का कैमरा ब्लर बैकग्राउंड के साथ फोटोग्राफी करने में सक्षम है।

वीवो वाई79आई

वीवो वाई71आई की कीमत में भी कटौती की गई है। कंपनी ने इस डिवाइस को 8,990 रुपए में लॉन्च किया था। लेकिन, अब यह फोन 7,490 रुपए में बेचा जा रहा है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन 5.99 इंच के (720×1440 पिक्सल) फुल-व्यू डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here