सैमसंग गैलेक्सी एम30 आया सामने, ट्रिपल रियर कैमरे के साथ होगी इनफिनिटी वी एमोलेड डिसप्ले और 5,000एमएएच बैटरी

Join Us icon

सैमसंग अपनी बहुप्रतीक्षित गैलेक्सी एम सीरीज़ पेश कर चुकी है। इस सीरीज़ के तहत गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जो बाजार में आते ही खुद को हिट साबित कर चुके हैं। गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 अभी सिर्फ इंडियन बाजार में ही सेल के लिए उपलब्ध हैं जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में उतारे जाएंगे। इन दो स्मार्टफोंस के साथ ही गैलेक्सी एम30 को लेकर भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं और इसी कड़ी में अब गैलेक्सी एम30 की फोटो भी इंटरनेट पर लीक हो गई है।

सैमसंग गैलेक्सी एम30 की फोटो को प्राइज़कार्ट द्वारा शेयर किया गया है। इस फोटो में फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को दिखाया गया है। गैलेक्सी एम30 की फोटो में फोन के डिजाईन के साथ ही इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है। लीक हुई फोटो से गैलेक्सी एम30 के कैमरा सेटअप के साथ ही फोन डायमेंशन्स, पोर्ट और सेंसर्स की डिटेल्स बताई गई है।

galaxy-m30

डिजाईन

गैलेक्सी एम30 के फ्रंट पैनल की बात पहले करें तो इस फोन को ‘वी’ शेप वाली नॉच पर पेश किया जा सकता है। फोन के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस दिखाए गए हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद है। इस फोन को कंपनी द्वारा इनफिनिटी वी एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर रियर कैमरा बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर मौजूद है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। माइक्रोफोन फोन के उपर मौजूद है तथा नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है। गैलेक्सी एम30 के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है।

सैमसंग के बाद अब गूगल भी देगा शाओमी को टक्कर, ला रहा है 2जीबी रैम वाला बेहद सस्ता फोन

कैमरा सेटअप

सैमसंग गैलेक्सी एम30 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार गैलेक्सी एम30 के रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। वहीं रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का वाईड सेंसर तथा एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर देखने को मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

samsung-galaxy-m10-review-in-hindi

स्पेसिफिकेशन्स

गैलेक्सी एम30 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के मुताबिक गैलेक्सी एम30 में 2220 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.38-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी जाएगी जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड होगी। इस फोन को कंपनी द्वारा 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जा सकता है। इस फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकेगा। बताया जा रहा है ​कि गैलेक्सी एम30 एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा तथा 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले कोर्टेक्स ए73 एवं 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले कोर्टेक्ट ए53 के साथ सैमसंग एक्सनॉस 7904 चिपसेट पर रन करेगा। गौरतलब है कि यही चिपसेट सैमसंग गैलेक्सी एम20 में भी दिया गया है।

शाओमी मी 9 हुआ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, इन शानदार फीचर्स की मिली जानकारी

सैमसंग गैलेक्सी एम30 डुअल सिम फोन होगा जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करेगा। वहीं बैटरी की बात करें तो लीक के मुताबिक गैलेक्सी एम30 में यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है जो​ क्विक चार्ज तकनीक सपोर्ट करेगी। बहरहाल गैलेक्सी एम30 की इन स्पेसिफिकेशन्स को तब तक पुख्ता नहीं कहा जा सकता है जब तक सैमसंग स्वयं फोन की घोषणा न कर दें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here