
सैमसंग को लेकर लंबे समय से लीक्स सामने आ रहे हैं कि कंपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए स्मार्टफोंस पर काम कर रही है। इस सीरीज़ के गैलेक्सी ए10, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 स्मार्टफोन को लेकर कई रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिनमें इनकी स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स से जुड़ी जानकारियां मिलती रही है। सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ से कब पर्दा उठाएगी यह तो अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है लेकिन एक ताजा मीडिया रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है।
सैमसंग से जुड़ी इस बड़ी रिपोर्ट को एमएसपी ने पब्लिश किया है। वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में गैलेक्सी ए10, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 के डिजाईन की जानकारी देने के साथ ही तीनों फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है। सैमसंग के ये तीनों ही फोन गैलेक्सी एम सीरीज़ की ही तरह इनफिनिटी वी डिसप्ले पर पेश किए जाएंगे। इन स्मार्टफोंस में बेजल लेस डिसप्ले के उपर ‘वी’ शेप वाली छोटी सी नॉच देखने को मिलेगी। आईयें नज़र डालते हैं गैलेक्सी ए सीरीज़ के किस फोन में क्या स्पेसिफिकेशन दी जाएगी।

सैमसंग गैलेक्सी ए10
गैलेक्सी ए10 इस सीरीज़ का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। कंपनी इसे प्लॉस्टिक बॉडी पर पेश करेगी। इस फोन में 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी ए10 में 1.6गीगाहर्ट्ज़ आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एक्सनॉस 7884बी चिपसेट दिया जा सकता है। कंपनी इस फोन को 3जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च करेगी तथा फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।
28 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा रेडमी नोट 7, जानें पूरी डिटेल और स्पेसिफिकेशन्स
गैलेक्सी ए10 के बैक पैनल पर जहां एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। डुअल सिम और 4जी एलटीई के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी ए10 ब्लैक और गोल्ड कलर में लॉन्च होगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए30
गैलेक्सी ए30 को सैमसंग द्वारा 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ इनफिनिटी यू डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी ए30 दो वेरिएंट में लॉन्च होगा। एक वेरिएंट जहां 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा वहीं दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एक्सनॉस 7904 चिपसेट दिया जा सकता है।
एक्सक्लूसिव : 13,999 रुपये में कल से बिकेगा 5,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम वाला मोटो जी7 पावर
गैलेक्सी ए30 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर होगा वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/1.9 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। डुअल सिम और 4जी एलटीई के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो फास्ट चार्जिंग फीचर सपोर्ट करेगी।

सैमसंग गैलेक्सी ए50
गैलेक्सी ए50 को सैमसंग द्वारा गैलेक्सी ए30 की ही तरह 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ इनफिनिटी यू डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी ए50 दो वेरिएंट में लॉन्च होगा। एक वेरिएंट जहां 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा वहीं दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एक्सनॉस 9610 चिपसेट दिया जा सकता है।
गैलेक्सी ए50 को ट्रिपल रियर कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 25-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसी तरह अन्य दो सेंसर एफ/2.2 के साथ 5-मेगापिक्सल तथा एफ/2.4 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल सपोर्ट करेंगे। इसी तरह सेल्फी के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। डुअल सिम और 4जी एलटीई के साथ ही इस फोन में भी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ को लेकर सैमसंग इंडिया के सीएमओ व सिनियर वाइस प्रेजिडेंट रणजीवजीत सिंह ने कहा है , “सैमसंग इंडिया मार्च महीने में गैलेक्सी ए सीरीज़ में नया फोन लाने वाली है। इसके बाद कंपनी साल की दूसरी छमाही में हर महीने एक गैलेक्सी ए फोन लॉन्च करेगी। ये स्मार्टफोन 10,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये के बजट में होंगे। हम गैलेक्सी ए सीरीज़ को भारत में 4 बिलियन डॉलर का ब्रांड बनाना चाहते हैं।”


















