सैमसंग को पीछे छोड़ने आ रहा वनप्लस का 5जी हैंडसेट, एमडब्लूसी 2019 में मिली पहली झलक

Join Us icon

अपने फ्लैगशिप फोन के लिए मशहूर चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस भी अब 5जी फोन की रेस में शामिल हो गई है। कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 के मौके पर अपने पहले 5जी स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया। इस दौरान स्मार्टफोन की झलक देखने को मिली है। हालांकि, पेश किया गया हैंडसेट एक प्रोटोटाइप स्मार्टफोन है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 5जी कनेक्टिविटी के लिए स्नैपड्रैगन एक्स50 5जी मॉडम के साथ आएगा।

एमडब्लूसी 2019 के दौरान इस प्रोटोटाइप फोन को शोकेस में रखे गया था, जिससे इस हैंडसेट के डिज़ाइन का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।कंपनी ने पिछले साल एक बयान में कहा था कि वह साल 2019 के आखिर तक एक 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। वहीं, इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने इस बात की जानकारी दी कि उसने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 के दौरान एक 5जी स्मार्टफोन प्रोटोटाइप की झलक दिखाने के लिए क्वालकॉम के साथ साझेदारी की है।

क्वालकॉम ने लॉन्च किया वाई-फाई 6 चिपसेट, अब कारों में भी चल सकेगा 5जी इंटरनेट

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में 5जी प्रोटोटाइप स्मार्टफोन की झलक के अलावा डिवाइस के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई हैं। वहीं, दूसरी ओर सैमसंग, हुआवई और जेडटीई जैसे टेक कंपनियां अपने 5जी फोन को इस इवेंट के दौरान पेश कर चुकी हैं।

जेडटीई ने लॉन्च किया अपना पहला 5जी स्मार्टफोन, चंद सेकेंड में पूरी फिल्म हो जाएगी डाउनलोड

कुछ रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस 7 5जी कनेक्टिविटी के साथ नहीं आएगा। कंपनी 5जी फीचर वाले फोन को दूसरे नाम से लाने के प्लान में है। इसके अलावा वनप्लस 7 में बिना नॉच वाले डिज़ाइन और पॉप अप सेल्फी कैमरा आने की जानकारी सामने आ चुकी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here