
चीन की टेलीकॉम कंपनी जेडटीई ने एमडब्लूसी 2017 इवेंट के दौरान पहला 5जी स्मार्टफोन दिखाया था। इस स्मार्टफोन को बर्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 के दौरान पेश कर दिया गया है। हालांकि, यह पहला 5जी फोन नहीं है, जिसे इस इवेंट के दौरान पेश किया गया हो। इससे पहले सैमसंग, हुआवई और एलजी अपने-अपने 5जी फोन पेश कर चुकी हैं।
इसके अलावा वनप्लस भी अपना 5जी प्रोटोटाइप डिवाइस दिखा चुकी है। अगर बात करें जेडटीई के 5जी फोन की तो कंपनी ने इस डिवाइस जेडटीई एक्सॉन 10 प्रो 5जी के नाम से पेश किया है। यह डिवाइस इस साल यूरोप और चीन में उपलब्ध हो जाएगा।
कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया यह 5जी स्मार्टफोन है। इस फोन में 4जी सर्विस से 10 गुना ज्यादा बेहतर स्पीड मिलेगी और लगभग एक सेकेंड में पूरी मूवी डाउनलोड हो जाएगी। इस फोन में क्वॉलकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है। एक्स 6 एलटीई मॉडम इंटीग्रेशन के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने बताया कि टेक कंपनियां 5जी आईटी बेसबैंड यूनिट पर आधारित है। इस फोन से 360 डिग्री पैनोरमिक वर्चुअल रियलिटी वीडियो और अल्ट्रा हाई-फाई म्यूजिक और वीडियो के लिए फास्ट डाउनलोड सपोर्ट मिलता है।
जेडटीई ने 5जी फोन के साथ ही ब्लेड वी10 नाम के स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इस डिवाइस को भी इस साल यूरोप, चीन और लेटिन अमेरिका में उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालांकि, 5जी और ब्लेड वी10 की भारतीय उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ब्लेड वी10 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें ब्लडे वी10 की तो इसमें 6.3-इंच एफएचडी डिसप्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर 2.1 गीगाहर्ट्ज है। साथ ही डिवाइस 3जीबी रैम+32जीबी इंटरनल स्टोरेज व 4जीबी रैम+64जीबी इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है।
ब्लेड वी10 को कंपनी ने ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा है, जिसमें 16-मेगापिक्सल +5-मेगापिक्सल का कॉम्बिनेशन है। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का कैमरा है।
पावर बैकअप के लिए फोन में 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, यह डिवाइस एंडरॉयड पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम ऑडियो जैक और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का ऑप्शन है।




















