32एमपी सेल्फी कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा सैमसंग गैलेक्सी ए60 स्मार्टफोन

Join Us icon

सैमसंग इस साल की शुरूआत से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कंपनी अब तक गैलेक्सी एस10 सीरीज़, गैलेक्सी एम सीरीज़ के साथ ही गैलेक्सी ए सीरीज़ में अपने स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। वहीं, खबर है कि कंपनी अपनी ए सीरीज़ के अंदर कुल 9 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। अभी तक इस सीरीज़ के अदंर कंपनी गैलेक्सी ए 10, गैलेक्सी 30 और गैलेक्सी ए 50 को लॉन्च कर चुकी है।

वहीं, कुछ दिनों पहले ही एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि सैमसंग तीन ऐसे स्मार्टफोंस पर काम कर रही है जिनमें इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। बताया गया था कि ये तीनों फोन गैलेक्सी ए सीरीज़ के होंगे और इन्हें गैलेक्सी ए90, गैलेक्सी ए70, गैलेक्सी ए60 तथा गैलेक्सी ए50 नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। वहीं अब इसी सीरीज़ के अंदर पेश किए जाने वाले गैलेक्सी ए60 स्मार्टफोन की कुछ और जानकारियां सामने आई हैं।

यह लीक श्लैसलीक्स द्वारा सामने आई है, जिसमें गैलेक्सी ए60 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। सामने आई तस्वीर के अनुसार गैलेक्सी ए50 और गैलेक्सी S60 का डिजाइन लगभग एक जैसा ही होगा। हालांकि, कहा जा रहा है कि गैलेक्सी ए60 की डिसप्ले थोड़ी बड़ी यानी 6.7-इंच की होगी जो कि फुल एचडी+ स्क्रीन रिजॉल्यूशन के साथ आएगी। वहीं, फोन गैलेक्सी ए50 की तरह ही इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। स्पेसिफिकेशन शीट में सामने आया है कि अपकमिंग ए60 हैंडसेट में 3डी ग्लासस्टिक कंस्ट्रक्शन होगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए50 बनाम गैलेक्सी ए30, जानें कौन है बेस्ट

सैमसंग का आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी ए60 बेजल लेस पंच-होल नॉच डिसप्ले से लैस होगा। यानि इस फोन के फ्रंट पैनल पर बॉडी पार्ट नहीं दिया जाएगा। फोन में डिसप्ले के अंदर ही एक छेद दिया जाएगा और इस छेद के अंदर ही सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसके अलावा तस्वीर के अनुसार कंपनी सैमसंग गैलेक्सी ए60 में एसएम6150 क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, हैंडसेट को दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जिसमें 6जीबी और 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी जाएगी।

पंच-होल डिसप्ले से साथ अप्रैल में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए60, इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से हो सकता है लैस

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी ए60 में फ्रंट कैमरा 32-मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जैसा कि गैलेक्सी ए50 में देखा गया था।
हालांकि, इसमें प्राइमरी शूटर में बदलाव होंगे। साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500एमएएच की बैटरी होगी।

कीमत की बात करें तो कंपनी गैलेक्सी ए60 को गैलेक्सी 50 और ए 70 के बीच में पेश किया जा सकता है। फिलहाल इस डिवाइस की ऑफिशियल कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए60 को गैलेक्सी ए90, गैलेक्सी ए70 और गैलेक्सी ए50 स्मार्टफोन के साथ ही साल की दूसरी तिमाही में पेश कर सकती है। गैलेक्सी ए60 जहां अप्रैल में लॉन्च हो सकता है।

सैमसंग को लेकर कहा गया है कि कंपनी इस साल अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ में 9 स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। और इन 9 में 3 स्मार्टफोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले होंगे। गैलेक्सी ए60 में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा यह नहीं इस बात पर अभी संशय जताया जा रहा है। इस सीरीज़ में गैलेक्सी ए90 सबसे बड़ा फ्लैगशिप फोन हो सकता है जिसमें 8जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here