जियो को पछाड़ने के लिए बीएसएनएल ने पेश किया 599 रुपए का प्लान, मिलेंगे यह खास फायदे

Join Us icon

टेलीकॉम सेक्टर में चल रही डाटा वॉर में सिर्फ प्राइवेट कंपनियां ही नहीं बल्कि सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) भी किसी से पिछे नहीं है। कंपनी काफी समय से अपने नए प्लान और पुराने प्लान्स में बदलाव कर जियो, वोडाफोन और एयरटेल जैसी कंपनियों को टक्कर दे रही है। वहीं, इस बार कंपनी ने 599 रुपए के नए प्लान को पेश किया है।

यह प्लान एक वैलिडिटी एक्सटेंशन प्लान है। इसका मतलब है कि यूजर्स इस प्लान की मदद से अपने प्लान की वैधता को बढ़ा सकते हैं। इस प्लान की मदद से यूजर्स 599 रुपए का रिचार्ज कराकर 180 दिनों की वैलिडिटी को बढ़ा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: बीएसएनएल के इस प्लान में हुआ बड़ा बदलाव, अब मिलेगा पहले से ज्यादा डाटा

यूजर्स किसी भी प्रीपेड प्लान्स में इस रिचार्ज का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 6 महीने तक बढ़ जाएगी। इस दौरान यूजर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल का फायदा उठा सकेंगे। यह प्लान अभी सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल के लिए ही उपलब्ध है।

आपको बता दें इससे पहले कंपनी अपने 666 रुपये के प्लान को भी रिवाइज किया था। बदलाव के बाद इस प्लान की वैधता 122 दिन की हो गई थी। वहीं, इसमें अब 1.5जीबी डेली डाटा मिलता है। इसके अलावा यूजर को 100 फ्री एसएमएस प्रतिदिन मिलता है। इसे भी पढ़ें: बीएसएनएल अपने ग्राहकों को दे रहा 25 प्रतिशत कैशबैक, ऐसे उठाएं इसका फायदा

इससे पहले कंपनी ने अपने ऐनुअल प्लान पर मिलने वाले 25 प्रतिशत कैशबैक ऑफर को 31 मार्च तक के लिए बढ़ाया था। यह कैशबैक ऐनुअल बिल पेमेंट के बाद ग्राहकों के अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा। गौरतलब है कि बीएसएनएल ने पिछले साल दिसंबर में इसी से मिलते-जुलते कैशबैक स्कीम की घोषणा की थी।

सोर्स: टेलीकॉमटॉक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here