
कल ही हमनें जानकारी दी थी कि चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वीवो 2019 में अपने मोबाइल पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव करने वाली है। वहीं कंपनी इस साल अपनी रणनीति भी बदलने वाली है। पहले जहां सिर्फ ऑफलाइन में हुआ करती थी। वहीं अब एक्सक्लूसिव ऑनलाइन प्रोडक्ट भी शुरुआत करने वाली है और इसके तहत सबसे पहले कंपनी वीवो एस1 को पेश करने वाली है। हाल में ही इस फोन को लेकर एक लीक आया था जिसमें इस बात का दावा किया गया था कि यह फोन जल्द ही चीन में लॉन्च होने वाला है। परंतु बता दूं कि इसी के साथ कंपनी भारत में भी एस1 मॉडल को लॉन्च करने की योजना बना रही है। 91मोबाइल्स को इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। कंपनी के एक अधिकारी ने हमें नाम न बताने की शर्त पर वीवो एस1 मॉडल के प्लेसमेंट और प्राइस को लेकर कुछ खास जानकारियां दी हैं।
उन्होंने हमें बताया है कि “जहां वीवो वी और वाई सीरीज फोन मुख्य रूप से ऑफलाइन स्टोर के लिए उपलब्ध हैं वहीं वीवो एस1 को खास तौर से ऑनलाइन स्टोर पर के लिए पेश किया जाएगा। कंपनी इसे रियलमी और शाओमी के टक्कर में पेश करना चाहती है।”
उन्होंने आगे कहा कि, “इसमें सबसे मजेदार बात यह है कि इस फोन के साथ वीवो प्राइस वार में भी कूदने वाला है। वीवो एस1 के स्पेसिफिकेशन वीवो वी15 के समान ही होंगे लेकिन प्राइस में यह बहुत कम होगा। कंपनी इसे 10-15 हजार के बजट में पेश करने वाली है।”
वीवो एस1 के स्पेसिफिकेशन

वीवो एस1 के बारे में अब तक कंपनी द्वारा अधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया गया है लेकिन एक लीक के माध्यम से जानकारी आई है जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलाया किया गया था और वो वीवो वी15 के समान ही थे। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वीवो एस1 में 6.3-इंच की बेज़ल लेस स्क्रीन दी जा सकती है और फोन में नॉच भी नहीं होगा। कंपनी इसे भी पॉप-अप कैमरे के साथ पेश कर सकती है। इसके अलावा बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा देखा जा सकता है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार वीवो एस1 में को कंपनी मीडियाटेक हेलियो पी70 चिपसेट पर पेश कर सकती है। इसके साथ ही 6जीबी रैम और 128जीबी की मैमोरी देखने को मिल सकती है। खबरों पर विश्वास करें तो इस फोन को 19 मार्च को चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि भारत में लॉन्च तारीख की जानकारी फिलहाल हमारे पास नहीं है। परंतु आशा कर सकते हैं कि जल्द ही इसे पेश किया जा सकता है।
वीवो वाई5 और वाई3 का भी है प्लान
कल ही हमनें इस बारे में जानकारी दी थी कि कंपनी अपने मोबाइल पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव करने वाली है और जल्द ही वाई5 और वाई3 जैसे फोन मॉडल को पेश कर सकती है। इन फोंस को आईपीएल के दौरान ही पेश किया जा सकता है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इन फोंस के साथ कंपनी कम रेंज में ट्रिपल कैमरे की शुरुआत कर सकती है। वीवो वाई5 जहां 15 हजार से उपर के बजट का फोन होगा। वहीं वीवो वाई3 का प्राइस 10 हजार के रुपये के आस पास रखा जा सकता है।
















