
सैमसंग ने जब से घोषणा की है कि कंपनी इस साल अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ में बड़ा बदलाव करने वाली है और इसके अंतर्गत अलग-अलग बजट सेग्मेंट में फोन लॉन्च किए जाएंगे, तब से ही इस सीरीज़ को लेकर नए नए लीक्स सामने आ रहे हैं। सैमसंग अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के तहत गैलेक्सी ए10, ए30 और ए50 स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी हैं जो अपने-अपने बजट सेग्मेंट में प्रतिद्वंदी ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इसने अलावा सैमसंग के गैलेक्सी ए90, गैलेक्सी ए70, गैलेक्सी ए60, गैलेक्सी ए40 और गैलेक्सी ए20ई जैसे फोन से जुड़ी कोई न कोई खबर इंटरनेट पर वायरल होती रहती है। वहीं आज सैमसंग के घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 10 अप्रैल को वैश्विक मंच पर अपने नए प्रोडक्ट्स से पर्दा उठा देगी।
सैमसंग ईवेंट डिटेल
सैमसंग ने अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये इस बड़े लॉन्च ईवेंट की घोषणा की है। सैमसंग ने ट्वीट करते हुए बताया है कि आने वाली 10 अप्रैल को कंपनी एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इस इवेंट के मंच से कंपनी अपने नए प्रोडक्ट टेक मंच पर पेश करेगी। सैमसंग ने हालांकि इस ट्वीट में यह खुलासा नहीं किया है 10 अप्रैल को कौन सा प्रोडक्ट लाया जाएगा लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग इस दिन गैलेक्सी ए सीरीज़ के हाईएंड डिवाईस गैलेक्सी ए90 को लॉन्च करेगी। वहीं गैलेक्सी ए90 के साथ ही गैलेक्सी ए70 और गैलेक्सी ए40 के लॉन्च किए जाने की भी उम्मीद है। बहरहाल 10 अप्रैल को लॉन्च होने वाले सैमसंग फोन के नाम का खुलासा होते ही आपको सूचित किया जाएगा।
Enter the era of live. April 10, 2019 – Live on https://t.co/kDIR3TcbZ5 #SamsungEvent pic.twitter.com/EqN8wF04Wd
— Samsung Mobile (@SamsungMobile) March 18, 2019
सैमसंग गैलेक्सी ए90
सैमसंग गैलेक्सी ए90 को लेकर सामने आए लीक्स की मानें तो इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। लीक्स के अनुसार इस फोन में 6.41-इंच डिसप्ले देखने को मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि गैलेक्सी ए90 एंंडरॉयड पाई पर आधारित वन यूआई पर पेश किया जा सकता है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर पर रन करेगा। अफवाह है कि कंपनी इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है, जिसमें ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड कलर होंगे। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी ए90 को 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : शाओमी को टक्कर देने आ गया सैमसंग का बेहद स्टाईलिश स्मार्टफोन गैलेक्सी ए10, आज से होगा सेल के लिए उपलब्ध
सैमसंग गैलेक्सी ए70
गैलेक्सी ए70 को लेकर सामने आए लीक्स पर गौर करें तो यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया जाएगा तथा इस फोन में 6.7-इंच की बड़ी फुलएचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले देखने को मिलेगी। चर्चा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए70 इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है। लीक है कि गैलेक्सी ए70 को सैमसंग द्वारा फोटोग्राफी सेंट्रिक स्मार्टफोन के रूप में पेश किया जाएगा तथा यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। सामने आए लीक्स के अनुसार गैलेक्सी ए70 में 4,400एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए सैमसंग इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतार सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी ए40
अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार गैलेक्सी ए40 भी इनफिनिटी यू डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित होगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग का एक्सनॉस 7885 चिपसेट दिया जा सकता है। लीक में बताया गया है कि यह फोन 4जीबी रैम पर लॉन्च होगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। बहरहाल जब तक सैमसंग स्वयं गैलेक्सी ए सीरीज़ के स्मार्टफोंस की जानकारी नहीं दे देती तब तक फोंस की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।


















