शाओमी को टक्कर देने आ गया सैमसंग का बेहद स्टाईलिश स्मार्टफोन गैलेक्सी ए10, आज से होगा सेल के लिए उपलब्ध

Join Us icon

सैमसंग ने तकरीबन 10 दिन पहले भारत में अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के साथ नई शुरूआत की थी। कंपनी ने एक साथ तीन नए फोन गैलेक्सी ए10, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 भारतीय बाजार में लॉन्च किए थे। इनफिनिटी वी डिसप्ले पर लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी ए10 इस सीरीज़ का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। कंपनी की ओर से इस फोन को 8,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, जो आज यानि 18 मार्च से देश में अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। इस प्राइज़ सेग्मेंट में गैलेक्सी ए10 न सिर्फ सैमसंग को शानदार उपभोक्ता आधार देने वाला है बल्कि प्रतिस्पर्धी कंपनी शाओमी को भी गैलेक्सी ए10 से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद की जा रही है।

गैलेक्सी ए10 सेल

सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए10 को 8,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने आज से इस स्मार्टफोन को देश में पहली सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए10 को कंपनी की आफिशियल वेबसाइट के साथ ही आनलाईन प्लेटफॉर्म पर अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट व पेटीएम से खरीदा जा सकता है। इसी तरह आफलाईन प्लेटफॉर्म पर भी गैलेक्सी ए10 सभी बड़ी रिटेल चैन और रिटेल स्टोर्स पर आज से ही सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन को रेड, ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

galaxy-a10-1

गैलेक्सी ए10 स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी ए10 को कंपनी द्वारा इनफिनिटी वी डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन डिसप्ले के उपर की ओर ‘वी’ शेप की छोटी सी नॉच दी गई है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। यह फोन 720 x 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडीप्लस डिसप्ले सपोर्ट करता है। सैमसंग ने इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित एंडरॉयड वन यूजर इंटरफेस पर पेश किया है। यह भी पढ़ें : सैमसंग को पीछे छोड़ने आ रहा गूगल का फोल्डेबल फोन, पेटेंट में हुआ खुलासा

गैलेक्सी ए10 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 7884बी चिपसेट पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो गैलेक्सी ए10 सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

samsung-galaxy-a10

फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर दी गई छोटी सी नॉच में एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। गैलेक्सी ए10 में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है तथा फोन को अनलॉक करने के लिए फेस अनलॉक फीचर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : सिर्फ 11,999 रुपये में लॉन्च हुआ 3जीबी रैम और 24-एमपी सेल्फी कैमरे वाला ऑनर 10 लाइट

गौरतलब है कि गैलेक्सी ए10 इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले पर लॉन्च होने वाला अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में इस फोन की एंट्री शाओमी और रियलमी जैसे ब्रांड्स के लिए कड़ी टक्कर साबित हो सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here