
साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग 10 अप्रैल को ‘गैलेक्सी ईवेंट’ का आयोजन करने जा रही है। हालांकि, इस इवेंट में किन डिवाइस से पर्दा उठाया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। वहीं, अब कंपनी ने अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के अंदर एक नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए70 को पेश कर दिया है।
साल 2019 में गैलेक्सी ए सीरीज़ के अंदर कंपनी ने अबतक गैलेक्सी ए40, गैलेक्सी ए10, गैलेक्सी ए20, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 को पेश कर दिया है। वहीं, एक दिन पहले गैलेक्सी ए60 के साथ गैलेक्सी ए70 को टेना पर स्पॉट किया गया था। टेना लिस्टिंग बाद ही कंपनी ने दोनों फोन में से गैलेक्सी ए70 को ऑफिशियली तौर पर पेश कर दिया है।
सैमसंग गैलेक्सी ए70 की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी ए70 की तो इसमें 6.7-इंच फुल एचडी+ सुपर ऐमोलेड इनफिनिटी-यू डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसी तरह के ऑप्टिकल सेंसर को कंपनी ने गैलेक्सी ए50 में दिया था। वाटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किए गए इस फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 6जीबी व 8जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन दिया है।
पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए70 में 4,500एमएएच की बैटरी 25 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस दी गई है। इस तरह की तकनीक को कंपनी पहले गैलेक्सी एस10 5जी मेंं पेश कर चुकी है। कहा जा रहा है कि सैमसंग इस साल के आखिर तक यह तकनीक अपनी सभी नए फोन में उपलब्ध कराएगी।
सैमसंग गैलेक्सी ए70 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा रियर पर 32-मेगापिक्सल सेंसर प्राइमरी है जो कि 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसिंग कैमरा के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी ए20ई सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च
फिलहाल कंपनी ने गैलेक्सी ए70 की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, कंपनी 10 अप्रैल को एक इवेंट का आयोजन करने वाली है, जिसे लेकर कुछ समय पहल ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्विट किया गया था। हालांकि, इवेंट कहां होगा इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में गैलेक्सी ए सीरीज़ को ग्लोबली पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: सैमसंग चिपसेट पर लॉन्च होगा मोटोरोला का यह फोन, पंच-होल डिसप्ले के साथ होगा 48-एमपी कैमरा
याद दिला दें कि गैलेक्सी ए सीरीज के गैलेक्सी ए90 स्मार्टफोन को कुछ समय पहले यूके में कंपनी की आफिशियल वेबसाइट पर देखा गया था। लीक जानकारी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में ‘स्लाइडिंग एंड रोटेटिंग कैमरा सिस्टम’ मौजूद हो सकता है। वहीं स्टीव नाम के एक टिप्सटर ने ट्विटर पर बताया कि गैलेक्सी ए90 में ओपो फाइंड एक्स की तरह रोटेटिंग कैंमरा होगा। लेकिन, टिप्सटर ने भी अपने अपने पोस्ट में कहा कि यह खबर कंफर्म नहीं है।





















