
सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के आगामी डिवाईस गैलेक्सी ए60 का पिछले हफ्ते ही चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर देखा गया था। इस लिस्टिंग में गैलेक्सी ए60 के साथ ही गैलेक्सी ए70 स्मार्टफोन भी लिस्ट किया गया था। स्मार्टफोन लिस्टिंग में जहां दोनों फोन की कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई थी वहीं टेना लिस्टिंग के कुछ ही दिनों बाद कंपनी ने गैलेक्सी ए70 से पर्दा उठाते हुए उसे टेक मंच पर पेश दिया था। गैलेक्सी ए70 के लॉन्च के बाद अब एक बार फिर गैलेक्सी ए60 को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट पर देखा गया है। लेकिन इस बार टेना ने गैलेक्सी ए60 को फुल स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ लिस्ट किया है।
टेना लिस्टिंग
सैमसंग गैलेक्सी ए60 को एक बार फिर चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर गैलेक्सी ए60 को एसएम-ए6060 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। टेना की पुरानी लिस्टिंग में जहां फोन की ईमेज दिखाई गई थी, जिससे गैलेक्सी ए60 की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली थी वहीं अब टेना पर यह लिस्टिंग पूरी हो गई है। अर्थात् टेना की लिस्टिंग में अब गैलेक्सी ए60 की स्पेसिफिकेशन्स को भी देखा जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए60 लुक
टेना की इस लिस्टिंग में गैलेक्सी ए60 को पंच होल डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। इसी तरह की डिसप्ले गैलेक्सी ए10 सीरीज़ के स्मार्टफोंस में देखने को मिली थी। हालांकि गैलेक्सी ए70 को इनफिनिटी-वी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है, ऐसे में गैलेक्सी ए60 की डिसप्ले लुक पर थोड़ा संदेह बन रहा है। वहीं टेना पर दिखाई गई फोटोज़ में गैलेक्सी ए60 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस बताया गया है। फोन के बैक पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। यह भी पढ़ें : बड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ आ गया सैमसंग का धमाकेदार गैलेक्सी ए70 फोन, जानें इसके शानदार फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी ए60 स्पेसिफिकेशन्स
गैलेक्सी ए60 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेना के मुताबिक यह स्मार्टफोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करेगा। गैलेक्सी ए60 में एंडरॉयड का लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई देखने को मिल सकता है जिसके साथ यह फोन आक्टा-कोर प्रोसेसर और सैमसंग के ही एक्सनॉस चिपसेट पर रन करेगा। टेना लिस्टिंग में हालांकि चिपसेट मॉडल की जानकारी नहीं मिली है।

टेना के मुताबिक सैमसंग की ओर से इस फोन को दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इन वेरिएंट्स में 6जीबी रैम मैमोरी और 8जीबी रैम मैमोरी शामिल हो सकती है जिन्हें 64जीबी मैमोरी तथा 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया जा सकता है। सर्टिफिकेशन्स साइट की लिस्टिंग में गैलेक्सी ए60 की कैमरा डिटेल्स भी बताई गई है। टेना के अनुसार गैलेक्सी ए60 के बैक पैनल पर 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसी तरह फोन में 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस तथा 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : 8जीबी रैम वाला ऑनर 20 प्रो सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च होगा लॉन्च
गैलेक्सी ए60 में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है जो पंच-होल में मौजूद होगा। टेना पर बताया गया है कि गैलेक्सी ए60 में पावर बैकअप के लिए 3,410एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। लिस्टिंग के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए60 को ब्लैक, ब्लू और आरेंज कलर वेरिएंट में बाजार में उतारा जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाली 10 अप्रैल को सैमसंग गैलेक्सी ए90 के साथ ही गैलेक्सी ए60 को भी लॉन्च किया जा सकता है।



















