8जीबी रैम वाला ऑनर 20 प्रो सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च होगा लॉन्च

Join Us icon

टेक कंपनी हुआवई आज अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी ‘पी सीरीज़’ को बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन पी30 और पी30 प्रो लॉन्च करने वाली है। ये दोनों फोन पेरिस में आयोजित होने वाले ईवेंट के जरिये टेक मंच पर कदम रखेंगे। वहीं दूसरी ओर हुआवई की सबब्रांड कंपनी ऑनर भी दो नए स्मार्टफोन बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी के दो आगामी स्मार्टफोन ऑनर 20 और ऑनर 20 प्रो सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हुए हैं जहां फोन के अहम फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिलने के साथ ही यह भी पुख्ता हो गया है कि ऑनर जल्द ही इन दोनों स्मार्टफोंस को टेक मंच पर प्रस्तुत कर सकती है।

ऑनर के इन दोनों स्मार्टफोंस को यूरोप की सर्टिफिकेशन्स साइट ईईसी पर सर्टिफाइड किया गया है। ​सर्टिफिकेशन्स साइट पर ऑनर 20 को जहां वाईएएल-एल21 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है वहीं ऑनर 20 प्रो को वाईएएल-एल41 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। वेबसाइट की यह लिस्टिंग आज यानि 26 मार्च की है। लगे हाथ आपको बता दें कि ऑनर के इन दोनों स्मार्टफोंस के साथ ही हुआवई पी स्मार्टफोन ज़ेड तथा हुआवई वाई5 (2019) को भी ईईसी पर देखा गया है। ये दोनों फोन क्रमश: एसटीके-एलएक्स1 और एएमएन-एलएक्स9 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुए हैं। इस लिस्टिंग में बाद माना जा रहा है कि ऑनर 20 और ऑनर 20 बेहद जल्द अंर्तराष्ट्रीय बाजार में दस्तक दे सकते हैं।

honor 20 honor 20 pro listed on eec specifications features price

ऑनर 20

ऑनर की ओर से इस फोन को पंच होल डिसप्ले पर पेश किया गया जा सकता है जो 6.1-इंच की ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा। फोन को लेकर सामने आए लीक्स के अनुसार ऑनर 20 में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक के मुताबिक ऑनर का यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा जिसके साथ हुआवई के किरीन 980 चिपसेट पर रन करेगा।

लीक में बताया गया है कि ऑनर 20 को कंपनी द्वारा ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही फोन के रियर कैमरा सेटअप में 20-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 8-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। सामने आई जानकारी के मुताबिक ऑनर 20 में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं फोन में 3,650एमएएच की बैटरी ​दिए जाने की बात भी लीक में सामने आई है।

honor 20 honor 20 pro listed on eec specifications features price

8जीबी की होगी रैम

ऑनर 20 को लेकर सामने आए लीक्स में बताया गया है कि कंपनी इस फोन को दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। एक वेरिएंट में जहां 8जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिलेगी। इसी तरह ऑनर 20 स्मार्टफोन 128जीबी तथा 256जीबी की स्टोरेज आप्शन्स में बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। आपको बता दें कि लीक्स में सिर्फ ऑनर 20 नाम से ही स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है। लेकिन साथ ही यह भी माना जा रहा है कि ऑनर की ओर से 8जीबी रैम वाले वेरिएंट को ऑनर 20 प्रो नाम से लॉन्च किया जा सकता है तथा 6जीबी रैम वाले वेरिएंट को ऑनर 20 कहा जा सकता है।

कीमत भी हुई है लीक

ऑनर ने हालांकि अभी तक ऑनर 20 या ऑनर 20 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स या कीमत को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक्स में ऑनर के आगामी स्मार्टफोन की कीमत भी सामने आ चुकी है। लीक के अनुसार ऑनर 20 का 6जीबी रैम वेरिएंट 2,999 चीनी युआन में लॉन्च किया जा सकता है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 31,000 रुपये होगी। इसी तरह ऑनर 20 के 8जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 3,399 युआन (तकरीबन 35,500 रुपये) तथा 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,799 युआन (तकरीबन 39,600 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल ऑनर 20 व ऑनर 20 प्रो की लॉन्च डिटेल तथा पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स ऑनर की आफिशियल घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here