
Oppo Reno आज चीन के बिजिंग में लॉन्च किया जाएगा। इस डिवाइस के लिए कंपनी ने एक इवेंट का आयोजन किया है। इस नए फ्लैगशिप फोन को दो वेरिएंट में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें से एक वेरिएंट स्टैंडर्ड होगा और दूसरा 10x ऑप्टिकल जूम टेक्नोलॉजी के साथ पेश होगा जो कि हम एमडब्लूसी 2019 में देख चुके हैं।
बता दें कि ओपो काफी समय से Reno फोन को लेकर टीज कर रही है, जिसमें हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन और डिजाइन की जानकारी पहले ही मिल चुकी है। चीन के बाद 24 अप्रैल को ज्यूरिक में एक इवेंट के दौरान इस हैंडसेट को लॉन्च किया जाएगा जो कि ग्लोबल लॉन्च होगा। वहीं, कंपनी ने यह कन्फर्म कर दिया है कि अपकमिंग Oppo Reno में ट्रिपल रियर कैमर सेटअप, 10X जूम, 48-मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 सेंसर और एचडीआर सपॉर्ट होगा।
Oppo Reno लॉन्च इवेंट ऐसे देखें लाइव
Oppo Reno बिजिंग में 2पीएम सीएसटी (भारतीय समय के अनुसार 11:30एएम आईएसटी) पर लॉन्च किया जाएगा। अगर आप इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी पर लॉन्च हुआ 4,230एमएएच बैटरी वाला ओपो ए5, कीमत सिर्फ 12,990 रुपये
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों पहले ही ओपो रेनो चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी लिस्ट हो चुका है। टेना पर ओपो रेनो के दो मॉडल सामने आए थे जो पीसीएटी00/ पीसीएएम00 के नाम से लिस्ट थे। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेना पर ओपो रेनो के इस मॉडल की डिसप्ले 6.4-इंच की बताई गई थी जो फुल एचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। टेना लिस्टिंग में प्रोसेसर की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन पता चला है कि यह 2.2गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाला होगा। वहीं ओपो रेनो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। इसे भी देखें: एक्सक्लूसिव : ओपो ए5एस इसी महीने होगा इंडिया में लॉन्च, 15,000 रुपये तक होगी कीमत
टेना के अनुसार ओपो रेनो को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का सबसे बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम मैमोरी से लैस होगा जो बाजार में 256जीबी इंटरनल स्टोरेज तथा 128जीबी स्टोरेज पर पेश होगा। इसी तरह टेना पर ओपो रेनो के तीसरे वेरिएंट को 6जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है जिसमें 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। टेना पर ओपो रेनो को पिंक व गोल्ड कलर में दिखाया गया है।




















