
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने हाल ही में Samsung Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e को पेश किया था। वहीं, टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइइडिया ने इन फोन्स को खरीदने वाले अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने यूजर्स को एक साल के लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन ऑफर करेगी।
हालांकि, इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह इन फोन्स को वोडाफोन वेबाइसट और माए वोडाफोन ऐप पर उपलब्ध होगा। यहां से फोन खरीदने पर यूजर्स को वोडाफोन रेड पोस्टड पेड प्लान में से चुनाव करना होगा, जिसके साथ यूजर्स को एक साल का फ्री नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
याद दिला दें कि वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान की शुरुआती कीमत 499 रुपए है। वहीं, अगर बात करें नेटफ्लिक्स की तो इसका बेसिक प्लान 500 रुपए से प्रतिमहीने से शुरू होता है जो कि साल के 6,000 रुपए होता है। नेटफ्लिक्स में एचडी और अल्ट्रा एचडी कंटेंट मिलेगा। इसे भी पढ़ें: सैमसंग ने रचा इतिहास : लॉन्च किया दुनिया का पहला ट्रिपल सेल्फी कैमरे वाला फोन गैलेक्सी ए80, 8जीबी रैम से है लैस
सैमसंग गैलेक्सी एस10
सैमसंग गैलेक्सी एस10 में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 550 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी वाली 6.1-इंच की क्वॉडएचडी+ कर्व्ड डायनमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड पाई के साथ 8एनएम ऑक्टा-कोर एक्सनॉस 9820 प्रोसेसर पर रन करता है। फोन में दो स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ 8जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। सेल्फी के लिए फोन के पंच-होल में एफ/1.9 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
गैलेक्सी एस10 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। यहां 12-मेगापिक्सल का वेरिएबल अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। यह सेंसर एफ/1.5 से लेकर एफ/2.4 अपर्चर तक का सपोर्ट करता है। इसी तरह एफ/2.4 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर दिया गया है। फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी एस10 प्लस
सैमसंग गैलेक्सी एस10 प्लस में भी 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.4-इंच की क्वॉडएचडी+ कर्व्ड डायनमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड पाई के साथ 8एनएम ऑक्टा-कोर एक्सनॉस 9820 प्रोसेसर पर रन करता है। गैलेक्सी एस10 प्लस भारत में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं सेल्फी के लिए भी फोन में दो पंच-होल दिए गए हैं इसमें एफ/1.9 अपर्चर वाला 10-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी तथा एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी आरजीबी डेफ्थ सेंसिंग सेंसर दिया गया है।
गैलेक्सी एस10 प्लस भी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो गैलेक्सी एस10 के समान है। यहां 12-मेगापिक्सल का वेरिएबल अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। यह सेंसर एफ/1.5 से लेकर एफ/2.4 अपर्चर तक का सपोर्ट करता है। इसी तरह एफ/2.4 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर दिया गया है। अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,100एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। इसे भी देखें: Samsung Galaxy A80 को अनोखा बनाती हैं ये 5 बातें
सैमसंग गैलेक्सी एस10ई
गैलेक्सी एस10ई में सैमसंग ने 5.8-इंच की फुल एचडी+ फ्लैट डायनेमिक ऐमोलेड डिसप्ले दी है जिसका आसपेक्ट रेशियो 19:9 है। गैलेक्सी एस10ई कंपनी की एस10 सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।
गैलेक्सी एस10ई को भारत में 6जीबी व 8जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। फोटोग्राफी के लिए यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें 12-मेगापिक्सल का वाइंड एंगल तथा 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 10-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एस10ई में 3,100एमएएच की बैटरी दी गई है।


















