वोडाफोन 139 रुपये में दे रहा है पूरे महीने के लिए 56जीबी डाटा और मुफ्त कॉलिंग

Join Us icon

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने कुछ दिनों पहले ही ‘Filmy Recharge’ नाम का एक प्लान पेश किया था। यह प्लान 16 रुपये की कीमत का है जो 1 दिन की वेलिडिटी के साथ आता है। वोडाफोन के इस प्लान के तहत यूजर्स को 1जीबी डाटा दिया है जो 4जी, 3जी और 2जी तीनों नेटवर्क पर चलता है। इस प्लान के बाद वोडाफोन ने अब अपने यूजर्स के लिए एक और नया प्लान पेश किया है जो कम कीमत पर पूरे महीने के लिए शानदार बेनिफिट प्रदान कर रहा है।

वोडाफोन की ओर से पेश किया गया यह नया प्लान 139 रुपये का है। कंपनी की ओर से यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। आपको बता दें कि वोडाफोन की ओर से इससे पहले 129 रुपये और 159 रुपये के दो प्रीपेड प्लान किए जा चुके हैं और 139 रुपये वाला यह नया प्लान पहले से मौजूद इन दोनों प्लान्स के बीच का गैप भरता है।

vodafone rs 139 prepaid plan 2gb data free benefit sonyliv

वोडाफोन के नए प्लान की बात करें तो 139 रुपये के रिचार्ज में कंपनी के प्रीपेड ग्राहकों को 28 दिनों की वेलिडिटी मिलती है। इस प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 2जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है जिसका यूज़ 4जी के साथ साथ 3जी नेटवर्क पर भी किया जा सकता है। हर दिन 2जीबी के हिसाब से पूरे प्लान में वोडाफोन ग्राहकों को कुल 56जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। यह भी पढ़ें : आपके रेडमी 7 प्रो में हो रही है वाइब्रेशन की समस्या तो ऐसे करें समाधान

डाटा के अलावा वोडाफोन अपने यूजर्स को पूरी वेलिडिटी के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दे रही है। इन वॉयस कॉल का यूज़ लोकल व एसटीडी सभी नंबरों पर किया जा सकता है तथा साथ ही रोमिंग के दौरान भी ये वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री रहेगी। इसी तरह वॉयस कॉल और इंटरनेट डाटा के अलावा वोडाफोन के 139 रुपये वाले प्लान में हर दिन 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं तो 28 दिनों तक मिलेंगे।

vodafone rs 139 prepaid plan 2gb data free benefit sonyliv
Image Credit: getyourlifegirl.com

टेलीकॉम बेनिफिट के अलावा वोडाफोन यूजर्स ‘वोडाफोन प्ले ऐप’ पर 28 दिनों तक मुफ्त में लाईव टीवी भी देख सकेंगे। लगे हाथ आपको बता दें कि वोडाफोन ने पिछले दिनों सोनीलिव से भी पार्टनरशिप की थी और कंपनी से इस प्लान में भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सोनीलिव के टीवी शो, मूवी और वीडियोज़ का लुफ्त उठाया जा सकेगा। यह भी पढ़ें : Nokia 4.2 और Nokia 3.2 इंडियन वेबसाइट पर हुए लिस्ट, जल्द होंगे भारत में लॉन्च

वोडाफोन 139 प्रीपेड प्लान को लेकर द मोबाईल इंडियन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने दिल्ली/एनसीआर के साथ ही ईस्ट यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, आंध्रप्रदेश और जम्मू व कश्मीर में सर्किल में भी इस प्लान को चैक किया है और इस क्षेत्रों में वोडाफोन का यह प्लान उपलब्ध हो चुका है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here