आपके रेडमी 7 प्रो में हो रही है वाइब्रेशन की समस्या तो ऐसे करें समाधान

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने कुछ समय पहले भारत में रेडमी सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को लॉन्च किया था। वहीं, इन फोन की लोकप्रियता को लेकर एक कंपनी ने जानकारी दी कि रेडमी नोट 7 सीरीज की 10,00,000 यूनिट भारतीय बाजार में सेल कर लिए हैं। लेकिन, कहते हैं ना जहां भीड़ होती है वहीं, समस्या भी होती है। इन फोन को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे रेडमी 7 सीरीज खरीदने वाले ग्राहकों को झटका लग सकता है।

दरअसल, कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए रेडमी 7 सीरीज के फोन्स में एक खराबी सामने आई है, जिसे लेकर ग्राहक सर्विस सेंटर का रुख कर रहे हैं। फोन में अचानक वाइब्रेशन की समस्या सामने आ रही, जिसने कई लोगों को परेशान किया हुआ है। इसे भी पढ़ें: अब भी नहीं मिल रहा रेडमी नोट 7 प्रो का 6जीबी रैम वेरिएंट, लोगों में गुस्सा

91मोबाइल्स को इस बात की जानकारी शाओमी के ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर पर जाकर मिली। दरअसल, हमने ईस्ट दिल्ली में मौजूद एक सर्विस सेंटर का रुख किया यह जानने के लिए कि प्रति दिन यहां कितने डिवाइस ठीक होने आते हैं और उनमें क्या समस्या आती है। इसे भी पढ़ें: शाओमी की तैयारी ! 8जीबी रैम, 48-एमपी ट्रिपल कैमरा और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर लॉन्च होगा यह दमदार फोन

इसी को लेकर हमारी बात सर्विस सेंटर के मैनेजर से हुई। उन्होंने हमें रेडमी नोट 7 व रेडमी नोट 7 प्रो में आ रही समस्या को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेडमी 7 सीरीज के फोन्स में अचानक वाइब्रेशन की समस्या सामने आ रही है। हालांकि, यह समस्या एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से ठीक की जा रही है तो इसे लेकर ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है।

अगर आपके रेडमी 7 सीरीज के फोन में इस प्रकार की समस्या आ रही है तो आप इसके लिए अपने आप एक बार फोन को रीसेट कर सकते हैं या आप कंपनी के सर्विस सेंटर की ओर रुख कर सकते हैं। इसके अलावा हमने सर्विस सेंटर के मैनेजर से जानने की कोशिश की कि वह कब तक स्मार्टफोन को ठीक कर ग्राहोकं को सौंप देते हैं। इस पर मैनेजर का कहना था कि हमारे पास प्रति दिन 10 शाओमी के प्रोडक्ट आते हैं, जिनमें से 7 स्मार्टफोन्स होते हैं। इन स्मार्टफोन्स में ज्यादातर स्पीकर और चार्जिंग पोर्ट खराब होने की समस्या आती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here