Nokia 4.2 और Nokia 3.2 इंडियन वेबसाइट पर हुए लिस्ट, जल्द होंगे भारत में लॉन्च

Join Us icon

नोकिया ने इस साल फरवरी में आयोजित हुई मोबाइल वर्ल्ड काग्रेंस के मंच से एक साथ 5 नए मोबाइल फोन लॉन्च किए थे। कंपनी की ओर से Nokia 4.2, Nokia 3.2, Nokia 9 PureView और Nokia 1 Plus जैसे एंडरॉयड स्मार्टफोंस के साथ Nokia 210 फीचर टेक मंच पर पेश किया गया था। ये स्मार्टफोन अभी तक भारतीय बाजार नहीं पहुॅंचे हैं और इंडिया में मौजूद नोकिया फैन्स नोकिया के नए स्मार्टफोंस का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। लेकिन अब लगता है कि कंपनी जल्द ही इस इं​तजार को खत्म करने वाली है। नोकिया के नए स्मार्टफोन कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट हो गए हैं और अब जल्द ही मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होने वाले हैं।

Nokia की इंडियन वेबसाइट पर नोकिया के नए स्मार्टफोंस को लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि यहां नोकिया के ये पांचों फोन नहीं बल्कि सिर्फ दो ही स्मार्टफोन मौजूद है। नोकिया इंडिया की ऑफिशियल साइट पर Nokia 4.2 और Nokia 3.2 का प्रोडक्ट पेज़ बना दिया गया है। इन पेज़ पर स्मार्टफोंस की कीमत का खुलासा तो नहीं किया गया है लेकिन ये दोनों ही फोन अपनी स्पेसिफिकेशन्स के साथ यहां मौजूद है। इस लिस्टिंग के बाद माना जा रहा है कि नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल अब जल्द ही Nokia 4.2 और Nokia 3.2 को इंडिया में लॉन्च कर देगी।

nokia 4 2 nokia 3 2 listed on indian website launching soon specifications feature

नोकिया 4.2

Nokia 4.2 की बात करें तो इसे 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड 5.71-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई के एंडरॉयड वन वर्ज़न पर पेश किया गया है। इंडियन वेबसाइट पर इस फोन को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट से लैस बताया गया है। Nokia 4.2 को दो वेरिएंट्स में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जिनमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी स्टोरेज तथा 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई थी। इन दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

nokia 4 2 nokia 3 2 listed on indian website launching soon specifications feature

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 4.2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Nokia 4.2 के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही Nokia 4.2 में पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

नोकिया 3.2

Nokia 3.2 को भी Nokia 4.2 की तरह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन 720 x 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.26-इंच एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह फोन भी एंडरॉयड 9 पाई आधारित एंडरॉयड वन वर्ज़न पर पेश किया गया है। जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 429 चिपसेट पर रन करेगा। भारतीय बाजार में यह फोन 2जीबी रैम के साथ 16जीबी स्टोरेज तथा 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी पर लॉन्च होगा तथा इन दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

nokia 4 2 nokia 3 2 listed on indian website launching soon specifications feature

फोटोग्राफी के लिए नोकिया 3.2 एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा त​था सेल्फी के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Nokia 3.2 के बैक पैनल पर भी फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। डुअल सिम, 4जी वोएलटीई के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here