
Huawei ने इस साल अप्रैल में इस साल अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei P30 और Huawei P30 Pro को लॉन्च किया था। वहीं, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी पिछले साल लॉन्च किए गए Huawei Mate 20 Pro के अपग्रेडेड वेरिएंट Huawei Mate 30 Pro को अक्टूबर में लॉन्च करेगी।
Huawei Mate 30 सीरीज के अंदर दो स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है जो कि कंपनी के स पावरफुल और नए चिपसेट के साथ आएंगे। हालांकि इस फोन के बारे में कंपनी की ओर से किसी भी प्रकार की कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसके स्पेसिफिकेशन लीक के जरिए सामने आने शुरू हो गए हैं।
Huawei P30 Pro स्मार्टफोन को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार फोन 4G और 5G वर्जन में आएगा। जिन देशों में 5G नेटवर्क हैं वहां डिवाइस 5G वर्जन को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब सामने आई एक चाइनीज वेबसाइट new.qq.com पर एक जानकारी सामने आई है कि इसमें बड़ा 6.71-इंच ओएलईडी डिसप्ले होगा।
हालांकि, फोन की स्क्रीन का रेजोल्यूशन के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा अब तक सामने आई कुछ लीक के अनुसार डिसप्ले डिजाइन के बारे में कहा जा रहा है कि कंपनी इसमें पंच-होल या नॉचलेस डिसप्ले दे सकती है।
वहीं कुछ रिपोर्ट्स की माने तो हुवावे मेट 30 और मेट 30 प्रो में कंपनी नया डिस्प्ले डिजाइन दे सकती है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: Huawei ने पेश किया बेहद ही सस्ता फोन Y5 (2019)
अगर बात करें फोटोग्राफी की तो अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार इस फोन में चार रियर कैमरे दिए जाने की अफवाह है। वहीं, सेल्फी कैमरा को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कैमरा सेटअप डिजाइन की बात करें तो यह हुवावे मेट 20 प्रो के जैसा ही रहने वाला है। इसे भी पढ़ें: हुआवई भी ला रही पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन P Smart Z, डुअल कैमरे के साथ होगी 4,000एमएएच बैटरी
वहीं, फोन को पावर देने के लिए इसमें 55 वॉट की सुपरचार्ज टेक्नॉलजी के साथ 4,200एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। कंपनी ने इस चार्जिंग टेक्नॉलजी को अपने फोल्डेबल फोन Huawei Mate X में भी उपलब्ध कराया है।















