7500एमएएच बैटरी और 10.1-इंच डिसप्ले वाला टैबलेट HUAWEI MediaPad M5 lite इंडिया में हुआ लॉन्च

Join Us icon

HUAWEI ने पिछले हफ्ते ही अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में अपनी ताकत और क्षमता का प्रदर्शन करते हुए Mate 30 Pro और Mate 30 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ये दोनों ही स्मार्टफोन हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं जो फ्लैगशिप सेग्मेंट में आते हैं। मेट 30 सीरीज़ को पेश करते के बाद अब HUAWEI ने इंडिया में भी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में विस्तार किया है। कंपनी की ओर से आज भारतीय बाजार में नया टैबलेट डिवाईस लॉन्च किया गया है जो MediaPad M5 lite नाम के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा।

HUAWEI MediaPad M5 lite

मीडियापैड एम5 लाइट को हुआवई की ओर से 16:10 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 1200 × 1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 10.1-इंच की फुलएचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है जो ClariVu 5.0 तकनीक से लैस है। टैबलेट की स्क्रीन खरोंचों और स्क्रैच से बचाने के लिए इसे 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। हुआवई का यह टैबलेट मोटे बेजल्स सपोर्ट करता है। HUAWEI MediaPad M5 lite के फ्रंट पैनल पर उपरी ओर सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है तथा नीचे की ओर हुआवई का लोगो मौजूद है। टैबलेट के बैक पैनल पर भी सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह भी पढ़ें : 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ Mi 9 Pro 5G

HUAWEI की ओर से मीडियापैड एम5 लाइट को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ हुआवई के ही किरीन 659 चिपसेट पर रन करता है। एंडरॉयड ओएस के मामले में यह टैबलेट थोड़ा पीछे रहता है। वहीं गेमिंग और वीडियोज़ देखने के दौरान बेहतरीन विजुअल क्वालिटी प्रदान करने तथा स्मूथ ग्राफिक्स देने के लिए HUAWEI MediaPad M5 lite को माली-टी830 एमपी2 जीपीयू से लैस किया गया है। इस टैबलेट को HUAWEI M-Pen lite stylus के साथ भी यूज़ किया जा सकता है।

HUAWEI MediaPad M5 lite launched in india 7500mah battery stylus pen specificaitons price

HUAWEI MediaPad M5 lite इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। टैबलेट का एक वेरिएंट जहां 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिंएट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो MediaPad M5 lite के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह टैबलेट 8 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : ट्रिपल रियर कैमरे वाला Samsung Galaxy A20s दो वेरिएंट्स में होगा इंडिया में लॉन्च, कीमत होगी 10,990 रुपये से शुरू

MediaPad M5 lite में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 4जी माड्यूल जैसे फीचर्स मौजूद है। यह टैबलेट 3डी आडियो त​कनीक के लैस है तथा डिवाईस के नीचले पैनल पर दो स्पीकर दिए गए हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए HUAWEI की ओर से MediaPad M5 lite में 7,500एमएएच की ताकतवर बैटरी दी गई है जो हुआवई की ही क्विकचार्ज तकनीक से लैस है। इंडिया में इस टैबलेट डिवाईस को 21,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आने वाली 29 सितंबर से शेपेंन गोल्ड कलर में फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here