
इस हफ्ते की शुरुआत में Huawei ने घोषणा की थी कि वह 19 सितंबर को म्युनिक, जर्मनी में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। कुछ समय पहले लीक से इस बात का पता चला था कि कंपनी इवेंट के दौरान Huawei Mate 30, Huawei Mate 30 Pro, और Huawei Mate 30 Lite तीन नए फोन लॉन्च कर सकती है। वहीं, अब Mate 30 Pro के 5के रेंडर्स और 360-डिग्री वीडियो सामने आया है।
Mate 30 Pro स्मार्टफोन के इन रेंडर्स को Pricebaba ने टिप्सटर OnLeaks के साथ मिलकर पेश किया है। वहीं, हाल ही में Huawei Mate 30 Pro की कथित प्रमोशनल इमेज से इस बात का संकेत मिला था कि फोन में किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Huawei Mate 30 Pro 5K रेंडर्स
आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि Huawei Mate 30 Pro का रियर डिजाइन Mate 20 Pro की तरह ग्लास और मैटल का बना होगा। इसके अलावा फोन में सर्कुलर क्वाड-कैमरा मॉड्यूल होगा जो कि हम पहले लीक में देख चुके हैं। रेंडर्स में सामने आया है कि कैमरा एक सर्किल के अंदर प्लेसड होंगे। वहीं, एलईडी फ्लैश यूनिट कैमरा मॉड्यूल के बहार होगी। साथ ही फोन के डायमेंशन की बात करें तो यह 158.1 x 73.6 x 8.7mm और इसकी मोटाइन 9.7mm होगी। इसे भी पढ़ें: Huawei Mate 30 सीरीज़ 19 सितंबर को होगी लॉन्च, Samsung-Apple को मिलेगी टक्कर
फ्रंट की बात करें तो फोन में वॉटरफॉल डिसप्ले होगी जो कि कुछ समय पहले लीक्स में सामने आई थी। इसके अलावा फोन दोनों ओर से कर्व डिजाइन पर पेश किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्व ऐज को मापना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन, अंदाजे के तौर पर यह 6.6-इंच होगी।
इसके अलावा Huawei Mate 30 Pro मेें फिजिकल वॉल्यू बटन नहीं होंगे। वॉल्यूम को कंट्रोल करने के लिए पावर बटन के ऊपर टत-सेंसिटिव एरिया होगा। वहीं, बॉटम-ऐज में सिम-कार्ड ट्रे, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, माइक्रोफोन और लाउडस्पीकर ग्रील होगी। साथ ही टॉप पर आईआर ब्लास्टर और नॉयस कैंसलिंग माइक्रोफोन होगा। इसे भी पढ़ें: 32-एमपी सेल्फी और चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ 8जीबी रैम वाला Huawei Nova 5T
लीक स्पेसिफिकेशन्स
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी मेट 30 प्रो में नए Sony IMX600 सीरीज़ के कैमरा सेंसर शामिल हो सकते हैं। कुछ समय पहले ही Huawei Mate 30 प्रो को टेना और ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं। इसके अनुसार मेट 30 प्रो में 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है, इसका अपर्चर एफ/ 1.6 – एफ/ 1.4 हो सकता है। 40 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा, 120 डिग्री अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ सिने लेंस सपोर्ट और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है जो 5X ज़ूम क्षमता के साथ उतारा जा सकता है।



















