
Oppo ने पिछले महीने ही टेक मंच पर अपना सब-ब्रांड Reno पेश किया था। इस सब-ब्रांड के तहत चीन में दो फोन पेश किए गए थे जिनमें Reno और Reno 10X Zoom एडिशन शामिल थे। 91मोबाइल्स को जानकारी मिली है कि इस महीने के अंत या अगले महीने की शुरूआत में ओपो इंडिया में भी रेनो को उतार देगी। वहीं आज ओपो के इसी सब-ब्रांड के एक और नए स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट कर दिया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी हुआ है।
टेना लिस्टिंग
TENAA पर ओपो ने आगामी स्मार्टफोन को PCDM10 / PCDT10 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में हालांकि फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन ओपो के सब-ब्रांड रेनो के तहत ही लॉन्च किया जाएगा। ओपो के ये दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल टेना पर अलग-अलग पेज पर लिस्ट किए गए हैं। टेना लिस्टिंग में कंपनी की घोषणा से पहले ही इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और लुक का खुलासा हो गया है।
डिजाईन
टेना पर PCDM10 / PCDT10 मॉडल नंबर वाले OPPO फोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। फोटो में हालांकि फोन के बेजल साफ नहीं दिखा पाए हैं लेकिन यह पुख्ता है कि OPPO Reno का यह नेक्स्ट स्मार्टफोन बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। टेना पर लिस्ट हुई फोटो में फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। थोड़ा अजीब कहा जा सकता है लेकिन इस फोन के रियर पैनल पर दो फ्लैश सेंसर दिखाए गए हैं।

OPPO Reno के बैक पैनल पर ओपो ब्रांडिंग दी गई है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर जहां पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर मौजूद है। यूएसबी पोर्ट फोन के नीचले पैनल पर दिया गया है। आपको बता दें टेना पर इस फोन के कलर वेरिएंट का भी खुलासा किया गया है। सर्टिफिकेशन्स साइट के अनुसार यह फोन वाईट, पर्पल, रेड और ब्लैक कलर में पेश किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
OPPO Reno के PCDM10 / PCDT10 मॉडल नंबर वाले आगामी स्मार्टफोन को टेना पर वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले से लैस दिखाया गया है। सर्टिफिकेशन्स साइट के अनुसार इस फोन को 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि फोन की फोटो में कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाया गया है। लिहाज़ा यह कहना गलत नहीं होगी कि OPPO का यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : 15 मई को लॉन्च होगा रियलमी का पहला पॉप-अप कैमरे वाला फोन Realme X, साथ आएगा Realme X Youth Edition
फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेना के मुताबिक ओपो के इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलरओएस पर पेश किया जा सकता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट देखने को मिल सकता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है।

टेना पर OPPO PCDM10 / PCDT10 को 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस बताया गया है तथा इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं दिया जाएगा। वहीं फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ओपो का यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। टेना के अनुसार फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा जिसके साथ 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 4,000एमएएम बैटरी, 4जीबी रैम और 16एमपी पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ पेश हुआ Huawei P Smart Z
OPPO PCDM10 / PCDT10 में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात टेना लिस्टिंग में सामने आई है। ओपो कब तक इस फोन को टेक बाजार में उतारेगी यह अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। वहीं फोन की स्पेसिफिकेशन्स को भी तब तक सही नहीं माना जा सकता है जब तक यह फोन आफिशियल सामने न आ जाए।




















