लॉन्च से पहले ही सामने आ गई OPPO K3 की फुल डिटेल! देखें फोन की फोटो, फीचर और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

Oppo अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी के स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाने जा रही है। कंपनी घोषणा कर चुकी है कि कल यानि 23 मई को Oppo K3 टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा। यह फोन फिलहाल चीनी बाजार में ही उतारा जाएगा जो आने वाले समय में ग्लोबल मार्केट के अन्य देशों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। Oppo K3 के लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन से जुड़े कई लीक्स सामने आ चुके थे वहीं अब स्वंय कंपनी ने फोन लॉन्च से पहले ही Oppo K3 की स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है।

Oppo ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर बने अपने आधिकारिक पेज पर Oppo K3 की पूरी डिटेल सार्वजनिक कर दी है। ओपो ने फोन की फोटो शेयर करने के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया है। स्पे​सिफिकेशन्स की जानकारी देने के साथ ही ओपो ने Oppo K3 की कीमत को लेकर भी हिंट दिया है। ओपो ने वेइबो पर फोन का प्राइज़ 1,X99 युआन बताया है। यानि इस फोन की कीमत 18,000 रुपये के करीब या उससे भी कम हो सकती है।

लुक व डिजाईन

फोन के डिजाईन की बात सबसे पहले करें तो यह फोन फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। डिसप्ले के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस रहेंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा। इस फोन में किसी भी तरह की कोई नॉच ​नहीं दी जाएगी तथा सेल्फी के लिए Oppo K3 पॉप अप कैमरा सपोर्ट करेगा। यह पॉप अप कैमरा फोन के सेंटर में होगा जो सेल्फी की कमांड देने पर ही फोन बॉडी से बाहर निकलेगा।

Oppo K3 का बैक पैनल काफी हद तक ओपो रेनो जैसा है। बैक पैनल पर बीच में दो रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं ये कैमरा सेंसर अलग अलग रिंग में मौजूद है तथा इनके ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। कैमरा सेटअप के उपर कैमरा अपर्चर भी लिखा गया है। फोन के बैक पैनल पर​ फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है जो ईशारा करता है कि Oppo K3 इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

Oppo ने बताया है कि ओपो के3 में 6.5-इंच की एमोलेड डिसप्ले दी जाएगी जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई के साथ ओपो के यूजर इंटरफेस कलर ओएस 6.0 पर पेश किया जाएगा। वहीं कंपनी ने बताया है कि Oppo K3 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दिया जाएगा तथा फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लाक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : 4 रियर कैमरे और शानदार फीचर्स के साथ आए Honor 20 और Honor 20 Pro स्मार्टफोन

वेईबो के अनुसार Oppo K3 को 8जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ यह फोन 256जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करेगा। माना जा रहा है कि यह फोन का सबसे बड़ा वेरिएंट होगा तथा कंपनी कम कीमत पर फोन का 6जीबी रैम वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि Oppo K3 में गेम बूस्ट 2.0 फीचर दिया जाएगा जो गेमिंग के शौकिन लोगों को लैग फ्री व स्मूथ परफार्मेंस देगा।

oppo k3 full specification price pop up selfie camera in display fingerprint snapdragon 710

Oppo K3 के कैमरा सेग्मेंट को लेकर कंपन ने ​अभी सिर्फ इतना ही बताया है कि फोन का रियर कैमरा 1.7 अपर्चर की क्षमता वाला होगा। वहीं लीक्स के मानें तो इस फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी के लिए Oppo K3 में 16 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Mi 9T भी आया सामने, पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ होगा ग्लोबली लॉन्च

ओपो ने बता दिया है कि Oppo K3 इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,765एमएएच की बैटरी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि Oppo K3 नेबुला पर्पल, मोर्निंग वाईट और सीक्रेट ब्लैक ह्यू कलर में लॉन्च किया जाएगा। बहरहाल कल फोन की कीमत से भी पर्दा उठ जाएगा।

OPPO Weibo

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here