
चाइनीज स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी ने पिछले महीने अपने दो नए स्मार्टफोन Realme 3 Pro और Realme C2 को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। वहीं, लॉन्च के बाद से Realme 3 Pro फोन को ऑनलाइन फ्लैश सेल के जारिए बेचा जा रहा था। वहीं, अब कंपनी ने इस डिवाइस को ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।
ऐसे करें प्री-बुक
अगर आफ ऑफलाइन इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो अपने घर के पास मौजूद किसी भी रिटेल स्टोर में 25 मई से 27 मई के बीच हैंडसेट प्रीबुक करना होगा। वहीं, 28 मई से यह डिवाइस सेल के लिए ऑफलाइन स्टोर पर आ जाएगा।
कीमत
यह स्मार्टफोन पर्पल, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में आता है। रियलमी 3 प्रो के 4जीबी/64जीबी वेरिएंट 13,999 रुपए और 6जीबी/64जीबी वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है। इसे भी पढ़ें: पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ भारत आ रहा Realme X, कीमत होगी लगभग 18 हजार रुपए
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
अगर बात करें Realme 3 Pro की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.3-इंच की ड्यूड्रॉप फुल स्क्रीन डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.8% है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर पर कार्य करता है। साथ ही फोन में 4जीबी/6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme 3 Pro में सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन है। इसे भी पढ़ें: Realme 3 Pro की पहली झलक: देखें कितना शानदार है यह फोन
पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 4,045 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यूजर्स फोन में 7 घंटे PUBG खेल सकेंगे और 9.5 घंटे YouTube विडियो देख सकेंगे। इसके अलावा, फोन में 18.3 घंटे वेब ब्राउजिंग कर सकेंगे।


















