Oppo K1 हुआ 2,000 रुपए सस्ता, जानें अब क्या है नया प्राइस

Join Us icon

Oppo ने हाल ही में F11 Pro के साथ-साथ Oppo A5 के दाम भी कम किए थे। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी ने अपने इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट वाले Oppo K1 की कीमत में कटौती की है। लॉन्च के बाद इस हैंडसेट की कीमत में पहली बार कटौती की गई है।

दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही ओपो ने अपने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर औैर वॉटरड्रॉप नॉच जैसे शानदार फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इस फोन को 16,990 रुपए में लॉन्च किया था। लेकिन, अब 2,000 रुपए की कटौती के बाद यह 14,990 रुपए में सेल किया जा रहा है। हैंडसेट कम कीमत में एक्सक्लूसिव फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: Oppo ने दिखाया विश्व का पहला फोन जिसमें स्क्रीन के नीचे छुपा है कैमरा, देखें यह वीडियो

ऑफर्स

फ्लिपकार्ट पर यह फोन 14,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, इस फोन पर 13,570 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इतना ही नहीं अगर आप एक्सिस बैंक के कार्ड होल्डर हैं तो आपको 10 फीसदी इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसे भी पढ़ें: Oppo F11 Pro और Oppo A5 के दाम हुए कम, जाने नई कीमतें और कहां से खरीदें

Oppo K1 की स्पेसिफिकेशन्स

Oppo K1 को कपंनी द्वारा वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया गया है। यह फोन मैटल फ्रेम पर बना है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुल एचडी+ एमोलेड स्क्रीन सपोर्ट करता है। ओपो की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 8.1 आधारित कलर ओएस 5.2 पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 512जीपीयू दिया गया है।

ओपो के1 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। वेरिएंट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ओपो के1 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

ओपो के1 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। वहीं फोन की डिसप्ले पर मौजूद इनविज़िबल इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर ओपो के1 की बड़ी खासियत है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ 3,600एमएएच की बैटरी दी गई है। ओपो के1 16,990 रुपये की कीमत पर पियानो ब्लैक और अस्ट्रर ब्लू कलर में 12 फरवरी से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here