Realme ला रहा है सबसे ताकतवर 5G फोन, कंपनी ने किया कंफर्म

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Realme ने भारत में अपने फ्लैगशिप फोन Realme X और अफोर्डेबल फोन Realme X लाइट को लॉन्च करने की योजना बना रही है। हाल ही में कंपनी ने फोन की भारतीय उपलब्धता को लेकर जानकारी देते हुए कहा था कि हम इस साल मध्य के बाद ही हैंडसेट को पेश करने में सक्षम होंगे। वहीं, अब कंपनी अपने 5G स्मार्टफोन को लेकर सुर्खियों में आ गई है।

दूसरी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों की तरह रियलमी भी 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने एक ट्विटर कर इस बात की जानकारी दी है कि कंपनी जल्द ही 5G हैंडसेट को मार्केट में पेश कर सकती है। वहीं, इस टेक्नोलॉजी को भारत में पेश करने के लिए भी ट्विट में जिक्र किया गया है।
आने वाले 5G स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है पर उम्मीद लगाई जा रही है कि स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 से लैस होगा। स्नैपड्रैगन 855 से लैस होने के चलते यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप फीचर्स से लैस होगा। इसे भी पढ़ें: जानें कब भारत आएगा पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला Realme X, कंपनी ने दी जानकारी

बता दें कि पिछले महीने चीन में कंपनी ने Realem X और Realme X Lite को लॉन्च किया था। इन फोन में से Realem X को भारत में लॉन्च करने के लिए भी कंपनी पूरी तैयारी कर रही है। Realme X को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया था। हैंडसेट के 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 1,499 (लगभग 15,300 रुपए), 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत RMB 1,599 (लगभग 16,300 रुपए) और सबसे बड़े वेरिएंट 8जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज की कीमत RMB 1,799 (लगभग 18,400 रुपए) है। इसे भी पढ़ें: पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आया Realme X, शानदार फीचर्स बनाते हैं इसे किलर हैंडसेट

वहीं Realme X Lite को भी तीन वेरिएंट में पेश किया गया था। इसके 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 1,199 (लगभग 12,200 रुपए), 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत RMB 1,299 (लगभग 13,300 रुपए) और 6जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 1,499 (लगभग 15,300 रुपए) है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here