जानें कब भारत आएगा पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला Realme X, कंपनी ने दी जानकारी

Join Us icon

Realme ने इस महीने चीन में अपने पहले पॉप-सेल्फी कैमरे वाले Realme X हैंडसेट को लॉन्च किया था। डिवाइस के लॉन्च होने के बाद भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर बातें होने लगीं थीं। वहीं, कुछ समय पहले कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने हैंडसेट की भारतीय उपलब्धता और कीमत को लेकर एक ट्विट किया था।

इस ट्विट में डिवास की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर हिंट दिया गया था, जिससे उम्मीद की जा रही थी कि जल्द ही हम इस फोन को भारत में लॉन्च होते हुए देख पाएंगे। हालांकि, अगर आप पॉप-अप सेल्फी वाले इस फोन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको थोड़ी निराशा हो सकती है।

माधव सेठ ने ट्विटर पर एक यूजर ने Realme X की भारतीय उपलब्धता को लेकर जब माधव सेठ से सावल किया तो उन्होंने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हम इसे पहले लाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन हमारे सभी प्रयासों से हमें लगता है कि हम इस साल मध्य के बाद ही हैंडसेट को पेश करने में सक्षम होंगे। इसे भी पढ़ें: पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ भारत आ रहा Realme X, कीमत होगी लगभग 18 हजार रुपए

इसके अलावा माधव ने हाल ही में किए ट्विटर कर इस बात का भी हिंट दिया था कि Realme X के Garlic और Onion वेरिएंट के अलावा एक स्पेशल वेरिएंट भारत में पेश किया जाएगा। साथ ही डिवाइस की कीमत को लेकर उन्होंने लिखा था कि Realme X की कीमत 18,000 रुपए के आस-पास होगी। इसे भी पढ़ें: पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आया Realme X, शानदार फीचर्स बनाते हैं इसे किलर हैंडसेट

Realme X के स्पेसिफिकेशन्स
अगर बता करें Realme X की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.53-इंच फुल एचडी+ एज-टू-एज ऐमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 एसओसी है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, रियर पर डुअल कैमरा है। इसमें एक सेंसर 48-मेगापिक्सल का और दूसरा डेप्थ सेंसर 5-मेगापिक्सल का है।

Realme X इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में एआई हाइपरबूस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,765एमएएच की बैटरी VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 के साथ आती है। फोन कलरओएस पर कार्य करता है जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here