Samsung Galaxy A20 हुआ सस्ता, A30 का दाम भी गिरा, ये हैं नई कीमत

Join Us icon

सैमसंग इंडिया ने कुछ समय पहले गैलेक्सी ए सीरीज़ के Galaxy A20 और Galaxy A30 स्मार्टफोन की कीमत कुछ समय के लिए कम की थी। लेकिन, इस बार सैमसंग ने इन दोनों फोन की कीमत में हमेशा के लिए कटौती कर दी है। इस कटौती की जानकारी 91मोबाइल्स को रिटेलर द्वारा मिली है।

अपने फैन्स को एक बार फिर तोहफा देते हुए सैमसंग की ओर से इन दोनों हिट स्मार्टफोंस की कीमतें कम की गई हैं। Galaxy A20 की कीमत में 1,000 रुपए और Galaxy A30 स्मार्टफोन की कीमत में 1,500 रुपए की कटौती की गई है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Tab S5 अगस्त में होगा लॉन्च, Galaxy Note 10 के साथ देगा दस्तक

कंपनी की ओर से इन दोनों स्मार्टफोंस को भारत में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किए गए थे। Galaxy A20 को कटौती के बाद 10,490 रुपए (लॉन्च कीमत 12,490 रुपए) में बेचे जाएंगे। वहीं, Galaxy A30 को कंपनी 13,990 रुपए (लॉन्च कीमत 16,990 रुपए) में बेचा जाएगा। यह फोन कम कीमत के साथ आज से ही उपलब्ध हो चुके हैं। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M40 इंडिया में हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरे के साथ है 6जीबी रैम
सैमसंग गैलेक्सी ए20 स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो सैमसंग गैलेक्सी ए20 में 6.4-इंच की एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी वी डिसप्ले दी गई है। फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 7884 चिपसेट है। इसमें 3जीबी रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी ए20 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए20 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा गैलेक्सी ए20 एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित सैमसंग वन यूआई पर कार्य करता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए30

फोन में 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है। एंडरॉयड पाई के साथ ही यह फोन आक्टा-कोर प्रोसेसर एक्सनॉस 7904 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन ​16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए गैलेक्सी ए30 में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए30 में भी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here