
Samsung को लेकर पिछले हफ्ते ही खबर सामने आई थी कि यह कंपनी अपनी टैब एस सीरीज़ के नए टैबलेट डिवाईस पर काम कर रही है जिसे Galaxy Tab S5 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग का यह टैबलेट चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था जहां डिवाईस की कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। वहीं अब एक बार फिर Galaxy Tab S5 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Galaxy Tab S5 को अगस्त महीने में लॉन्च कर दिया जाएगा।
Galaxy Tab S5 के लॉन्च की जानकारी गैलेक्सी क्लब वेबसाइट ने दी है। इस वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि Samsung Galaxy Tab S5 को कंपनी अगस्त महीने में लॉन्च कर देगी। रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी टैब एस5 को सैमसंग द्वारा कंपनी की नोट सीरीज़ के आगामी हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस Galaxy Note 10 के साथ ही बाजार में उतारा जाएगा। वहीं इस रिपोर्ट में यह भी साफ कर दिया गया है कि इस बार भी Galaxy Tab S5 के साथ कंपनी stylus S Pen भी देगी।

Samsung Galaxy Tab S5 की गीकबेंच लिस्टिंग की बात करें तो यह डिवाईस बेंचमार्किंग साइट पर SM-T865 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग से पता चला था कि Galaxy Tab S5 को एंडरॉयड के सबसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा। इस एंडरॉयड ओएस के साथ ही नए गैलेक्सी टैब में आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की भी पुष्टि हो गई है। यह भी पढ़ें : डुअल कैमरा और इस अलग डिजाइन के साथ आएगा Google Pixel 4, कंपनी ने किया कंफर्म
गीकबेंच पर खुलासा हुआ है कि Samsung Galaxy Tab S5 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। आपको बता दें कि स्नैपड्रैगन 855 क्वालकॉम द्वारा पेश किया गया अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट है। वहीं गैलेक्सी टैब एस5 को गीकबेंच पर 6जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। हालांकि इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता है कि सैमसंग अपने इस हाईएंड डिवाईस को एक से ज्यादा वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी।

गीकबेंच स्कोरिंग की बात करें तो Samsung Galaxy Tab S5 को सिंगल-कोर में 3506 स्कोर दिया गया है। वहीं मल्टी-कोर में इस स्मार्टफोन को 9788 स्कोर प्राप्त हुआ है। वहीं बेंचमार्किंग साइट पर इस फोन में 1.78गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला प्रोसेसर बताया गया है। सामने आई रिपोर्ट की बात करें तो इसमें बताया गया है कि सैमसंग गैलैक्सी टैब एस5 को भी S Pen के साथ पेश करेगी। यह पेन पहले से अधिक आधुनिक और एडवांस फीचर्स वाला होगा।


















