Huawei Nova 5i Pro लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Join Us icon

Huawei ने कुछ समय पहले ही घोषणा की है कि कंपनी 21 जून को अपनी Nova सीरीज़ के अंदर दो नए स्मार्टफोन पेश करेगी जिन्हें Nova 5 और Nova 5i नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं, लॉन्च से पहले इन फोन की कई लीक व जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी अपने Nova सीरीज के अंदर Nova 5, Nova 5i, Nova 5 Pro, को पेश करेगी। वहीं, अब चीन की ई-कॉमर्स साइट JD.com पर इस सीरीज का नया फोन लिस्ट हुआ है जो कि Nova 5i Pro है।

JD.com पर लिस्टिंग से इस बात का संकेत मिला है कि Huawei Nova 5i Pro भी इस लिस्ट में शामिल है। नया फोन अन्य नए नोवा सीरीज़ के फोन के साथ 21 जून को उतारा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मौजूद रेंडर से इसके कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी मिली है, जिससे साफ हुआ है कि Nova 5i Pro में डुअल रियर कैमरा और नॉच डिसप्ले होगा। इसके अलावा प्रोमो वीडियो से Nova 5 स्मार्टफोन के मल्टीपल कलर वेरिएंट की जानकारी भी मिली है।

लिस्टिंग के अनुसार Nova 5i Pro के रियर पर डुअल कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश के साथ होगा। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर की दिखाई दिया है। हालांकि, ऑनलाइन लिस्टिंग से Huawei Nova 5i Pro के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है। इसे भी पढ़ें: Huawei P20 Lite 2019 लॉन्च से पहले रिटेल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

उम्मीद की जा री है कि कंपनी Huawei Nova 5, Nova 5i और Nova 5 Pro के साथ ही Nova 5i Pro को भी लॉन्च कर सकती है। इन फोन को लॉन्च इवेंच चीन में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, इस फोन के दूसरे देश में लॉन्च किए जाने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम और 48-एमपी क्वॉड कैमरे वाला Huawei Nova 5i, लॉन्च से पहले ही हुआ लीक

इसके अलावा वीबो पर Nova 5 का प्रोमो वीडिया भी सामने आया है। इस वीडियो में नोवा 5 मॉडल के कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी मिली है। वीडियो में Nova 5 फोन ब्लैक और ग्रीन दो कलर वेरिएंट में नज़र आया है।

सोर्स: 1,2

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here