4जीबी रैम के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ Samsung Galaxy M30s, जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

Samsung को लेकर कुछ दिनों पहले खबर सामने आई ​थी कि कंपनी Galaxy M30 के एक नए वेरिएंट पर काम कर रही है जो जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। यह नया वेरिएंट SM-M307F मॉडल नंबर के साथ सामने आया था। वहीं अब इसी मॉडल नंबर के साथ सैमसंग का यह आगामी स्मार्टफोन चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। गीकबेंच की लिस्टिंग में एक ओर जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है वहीं यह भी पुख्ता हो गया है कि कंपनी जल्द ही Samsung Galaxy M30 के इस नए मॉडल को बाजार में पेश कर देगी।

Samsung Galaxy M30 के इस नए वर्ज़न को गीकबेंच पर भी SM-M307F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सैमसंग इस फोन को Galaxy M30s नाम के साथ लॉन्च कर सकती है। गीकबेंच की लिस्टिंग में पता चला है कि यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा जो 1.74गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड ओक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस चिपसेट पर रन करेगा।

Samsung Galaxy M30s SM-M307F geekbench listing 4gb ram exynos 9610

Galaxy M30s को गीकबेंच पर 4जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। चर्चा है कि सैमसंग इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है और इस वेरिएंट्स में 64जीबी इंटरनल मैमोरी तथा 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। गीकबेंच स्कोर की बात करें तो Galaxy M30s को सिंगल-कोर में जहां 1680 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 5211 स्कोर दिया गया है।

Samsung Galaxy M30

गैलेक्सी एम30 को 2220 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले कोर्टेक्स ए73 एवं 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले कोर्टेक्ट ए53 के साथ एक्सनॉस 7904 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Huawei Nova 5 सीरीज़ के दी दस्तक, लॉन्च हुए तीन पावरफुल फोन, सभी में हैं 5 कैमरा सेंसर्स

सैमसंग ने अपने नए फोन को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। Galaxy M30 का एक वेरिएंट जहां 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। सिक्योरिटी के लिए गैलेक्सी एम30 के बैक पैनल पर जहां फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000एमएएच की दमदार बैटरी सपोर्ट करता है।

12 smartphone in india with triple rear camera under rs 2000 budget in hindi

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy M30 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। वहीं एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का वाईड सेंसर तथा एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर फोन के रियर कैमरा सेटअप में मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए गैलेक्सी एम30 एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

कीमत

Samsung ने अपने इस दमदार फोन के बेहद ही शानदार बजट में पेश किया है। Galaxy M30 के 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 14,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं गैलेक्सी एम30 के 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट को 17,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here