Oppo लाया अनोखी टेक्नोलॉजी, अब बिना नेटवर्क के भी होगी फोन पर बात

Join Us icon

कुछ समय पहले भारतीय टेलीकॉम में तहलका मचाने वाली कंपनी रिलायंस जियो को लेकर एक खबर सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि कंपनी VoWiFi नाम की तकनीक का ट्रायल शुरू कर चुकी है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से जियो यूजर्स बिना नेटवर्क सिग्नल के भी कॉल कर सकेंगे। वहीं, अब चीन की कंपनी Oppo एक नई टेक्नॉलजी लेकर आई है। इस टेक्नॉलजी का नाम MeshTalk रखा गया है।

इस टेक्नोलॉजी की मदद से ओप्पो फोन उपयोगकर्ता बिना किसी सेल्युलर नेटवर्क, ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्शन के भी वॉइस कॉल कर सकेंगे। इसके अलावा टेक्स्ट मैसेज भी सेंड किए जा सकेंगे। हालांकि, इसके लिए यह जरूरी होगा कि जिसे आप कॉल या मैसेज कर रहे हैं वह आपके 3 किलोमीटर की रेंज में होना चाहिए। इसे भी पढ़ें: Oppo ला रहा है हटके सेल्फी कैमरे डिजाइन वाला स्मार्टफोन

शंघाई में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में इस टेक्नोलॉजी का प्रदशर्न किया गया है। इसके अलावा कंपनी ट्विट कर भी इस बात की जानकारी दी है। Oppo के अनुसार यूजर्स 3 किलोमीटर की रेंज में ओप्पो के फोन से ओप्पो के फोन में टेक्स्ट मैसेज के साथ ही कॉल कर सकेंगे। इसे भी पढ़ें: पॉप-अप कैमरे वाला नया फोल्डेबल फोन ला सकता है Oppo
screenshot-2019-06-27-at-9-46-11-am
कंपनी ने अपने ऑफिशल ब्लॉग पोस्ट जानकारी दी है कि MeshTalk एक कस्टम चिप का इस्तेमाल करता है, जो कि डिसेंट्रलाइजेशन, फास्ट स्पीड और पावर की कम खपत का फायदा उठाता है। इसके अलावा, कई डिवाइसेज एक एड हॉक लोकल एरिया नेटवर्क भी बना सकेंगे, जिससे ग्रुप चैट्स क्रिएट कर सकेंगे।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह ओप्पो के मौजूदा स्मार्टफोन में काम करेगा या कंपनी कब इस टेक्नॉलजी को अपने नए स्मार्टफोन में लेकर आएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि MeshTalk टेक्नॉलजी केवल नए मॉडल्स को सपॉर्ट करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here