
91मोबाइल्स ने इस महीने की शुरूआत में ही एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि Oppo India भारत में अपनी के सीरीज़ का विस्तार करते हुए Oppo K3 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। अपनी रिपोर्ट में हमनें बताया था कि यह फोन 19 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। वहीं आज हमारी एक्सक्लूसिव रिपोर्टिंग पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए ओपो ने ऑफिशियल घोषणा कर दी है कि कंपनी 19 जुलाई को अपनी के सीरीज़ का आगामी स्मार्टफोन Oppo K3 इंडिया में लॉन्च करने वाली है।
Oppo की ओर से मीडिया इन्वाईट भेजे जा चुके हैं जिनमें बताया गया है कि कंपनी आने वाली 19 जुलाई को राजधानी दिल्ली में एक ईवेंट का आयोजन करने वाली है। और इसी ईवेंट के मंच से Oppo K3 इंडियन मार्केट में कदम रखेगा। ओपो ने हालांकि अभी यह नहीं बताया है कि Oppo K3 कितने वेरिएंट में भारत में लॉन्च होगा और इसकी कीमत क्या होगी। वहीं फोन की सेल की तारीख का खुलासा भी 19 जुलाई को हो जाएगा।

डिजाइन
अगर बात करें फोन की के डिजाइन की तो इसे पॉप-सेल्फी कैमरा के साथ चीन में पेश किया गया था, जिससे यह फोन फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले को सपोर्ट करता है। डिसप्ले के तीन किनारें पूरी तरह से बेजल लेस हैं। वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। इस फोन में किसी भी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है। पॉप अप कैमरा फोन के सेंटर में है जो सेल्फी की कमांड देने पर ही फोन बॉडी से बाहर निकलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
Oppo ने हैंडसेट में 6.5-इंच की एमोलेड डिसप्ले दी है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। इसके साथ ही यह फोन एंडरॉयड 9 पाई के साथ ओपो के यूजर इंटरफेस कलर ओएस 6.0 पर पेश किया गया है। वहीं कंपनी ने बताया है कि Oppo K3 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दिया है जो कि 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लाक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर पर आधारित है।
चीन में Oppo K3 को दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था जिनमें 6जीबी रैम व 8जीबी रैम शामिल थी। इस फोन को 64जीबी, 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर पेश किया गया था। उम्मीद है कि इंडिया में भी Oppo K3 इन दो रैम वेरिएंट्स में दस्तक देगा।वहीं, Oppo K3 में गेम बूस्ट 2.0 फीचर है जो गेमिंग के शौकीन लोगों को लैग फ्री व स्मूथ परफार्मेंस देगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए Oppo K3 में 16-मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा सेंसर है। इसके अलावा ओपो ने K3 में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट दिया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,765एमएएच की बैटरी है।

















