
Realme ने पिछले महीने ही बता दिया था कि कंपनी इंडिया में अपना पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन Realme X लाने वाली है। वहीं आज लंबे इंतजार के बाद रियलमी ने अपने फैन्स को तोहफा देते हुए इस स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। शानदार लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस Realme X ने इंडियन टेक मार्केट में दस्तक दे दी है। यह फोन 16,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ है जो 24 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Realme X डिजाईन
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत Realme X की लुक और इसका डिजाईन है। यह कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। फोन में बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिस पर कोई भी फिजिकल बजन व नॉच नहीं दी गई है। Realme X के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। अभी तक जहां रियलमी फोन में बाईं ओर रियर कैमरा देखा गया था वहीं इस फोन में रियर कैमरा सेटअप पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में दिया गया है।
Realme X के रियर कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट भी मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है तथा यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। Realme X के दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर दिया गया है। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट तथा स्पीकर मौजूद है।
Realme X स्पेसिफिकेशन्स
फ्लैगशिप कैटेगरी में लॉन्च हुए इस फोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53-इंच की फुल एचडी+ ऐज़-टू-ऐज़ ऐमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी ने अपने फोन को अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है जिसके चलते सिर्फ डिसप्ले पर टच करने से ही फोन अनलॉक हो जाएगा।
Realme X को एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6.0 पर पेश किया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 10एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 710 एसओसी चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए Realme X में एड्रेनो 616 जीपीयू भी मौजूद है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme X सेल्फी के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं, फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यहां फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है।
Realme X इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके अलावा फोन में एआई हाइपरबूस्ट टेक्नोलॉजी भी मौजूद है। यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 तकनीक से लैस 3,765एमएएच की बैटरी दी गई है। इंडियन मार्केट में Realme X पोलर व्हाईट और स्पेस ब्लू कलर में लॉन्च हुआ है।
वेरिएंट्स और कीमत
Realme X को कंपनी द्वारा 2 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। बता दें कि Realme X के साथ ही कंपनी ने Realme X Spider Man – Far From Home एडिशन भी लॉन्च किया है जिसकी कीमत 20,999 रुपये है। इस वेरिएंट में भी 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज = 16,999 रुपये
8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज = 19,999 रुपये


















