Vodafone का 255 रुपए वाला प्लान अब हुआ सस्ता, जानें अब क्या मिलेगा फायदा

Join Us icon

टेलीकॉम क्षेत्र में रिलायंस जियो के आने के बाद मार्केट में चल रही डाटा की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जियो को टक्कर देने के लिए लगभग सभी कंपनियां अपने नए प्लान के साथ यूजर्स को लुभाने की कोशिश में लगाई हुई हैं। इसी को देखते हुए वोडाफोन ने अपने पुराने प्लान की कीमत कम कर दी है।

वोडाफोन ने बीते कुछ समय में अपने कई प्री-पेड प्लान्स रिवाइस किए हैं। वहीं, इस बार कंपनी ने 255 रुपए वाले प्रीपेड प्लान को रिवाइस करते हुए इसकी कीमत कम कर दी है। अब यह प्लान 229 रुपए का हो गया है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है।

यह एक बोनस कार्ड अनलिमिटेड प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को डाटा के साथ ही कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वोडाफोन के इस प्लान में अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल कॉल्स के साथ प्रतिदिन 2जीबी डाटा फ्री मिलता है। इसे भी पढ़ें: वोडाफोन यूजर्स की बल्ले-बल्ले, 999 रुपए के पोस्टपेड प्लान में पूरी फैमली को मिलेगा 200जीबी डाटा

इसके अलावा इस प्लान में 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। वहीं, यूजर्स को फ्री लीइव टीवी और मूवीज वोडाफोन प्ले का एक्सेस मिलेगा। इससे पहले कंपनी 255 रुपये का प्लान ऑफर करती थी। इस प्लान में यूजर को 229 रुपये के प्लान वाले सभी बेनिफिट्स मिलते थे। यानी 255 रुपये वाला प्लान अब कंपनी 229 रुपये में ऑफर कर रही है। इसे भी पढ़ें: नए कस्टमर्स के लिए वोडाफोन लाया एक शानदार ऑफर, फ्री में मिलेगी ये सुविधा

बता दें कि कंपनी ने हाल ही में रेड टुगेदर पोर्टफोलियो को अपग्रेड करते हुए नए पोस्टपेड प्लान को पेश किया था। इस नई लाइनअप में 999 रुपए का पोस्टपेड प्लान शामिल हुआ है जिसमें कई लाभ मिलेंगे। इससे पहले वोडाफोन रेड टुगेदर में 598 रुपए, 749 रुपए और 899 रुपए का पोस्टपेड प्लान शामिल है।

अगर बात करें 999 रुपए के प्लान की तो इसमें आप अपनी फैमली के 5 मेंबर्स को शामिल कर सकते हैं। इस प्लान में कुल 200जीबी डाटा मिलेगा, जिसका मतलब है हर एक फैमली मेंबर (4 मेंबर्स) को 30जीबी डाटा मिलेगा। लेकिन, फैमली के हेड को 80जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही आपको इसमें 40जीबी रोलओवर डाटा मिलेगा। इस हिसाब से आपको पर कनेक्शन का रेंट 200 रुपए पड़ेगा।

इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को लोकल/एसटीडी और रोमिंग कॉल्स अनलिमिटेड मिलेंगी। साथ ही इस प्लान को रिचार्ज कराने वाले यूजर Vodafone Play ऐप पर फ्री लाइव टीवी, मूवी और शो का मजा ले सकेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here